देखिये वीडियो, स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत: 7 से ज्यादा बीमार; अस्पताल में कराया गया भर्ती, 30 से अधिक बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर क्षेत्र के ग्राम सिंहाना के शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन करने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने खाना खाने के कुछ देर बाद पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविंद अस्पताल लाया गया।
19 बच्चों को किया भर्ती
यहां 19 बच्चों को भर्ती किया गया है, जबकि 4 बच्चों को ICU में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना ग्राम सिंहाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है।
कढ़ी-चावल परोसे गए थे
शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत कढ़ी-चावल परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ समय बाद बच्चों ने तबीयत खराब होने की जानकारी शिक्षकों को दी। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
फूड पॉइजनिंग की आशंका
एक साथ कई बच्चों के बीमार होने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह भोजन था या कोई अन्य कारण।
जांच के बाद स्थिति होगी साफ
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन कहां तैयार हुआ, स्कूल तक कैसे पहुंचा और बच्चों को परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच की गई थी या नहीं, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। भोजन के सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
4 बच्चे ICU में, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर
अरविंद अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें करीब 6 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती बच्चों में एक बच्ची को पहले से करीब तीन दिन से बुखार था। हालांकि, किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन
बच्चों के बीमार होने की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बच्चों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
जून में भी सामने आया था स्कूल के भोजन का मामला
इंदौर में स्कूल के भोजन की गुणवत्ता को लेकर जून 2026 में भी मामला सामने आया था। शिशुकुंज स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन ने स्कूल की रसोई सील कर जांच शुरू की थी। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने की बात भी सामने आई थी।
अब सांवेर क्षेत्र में एक साथ 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!