वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार; वाहन भी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 300 पाव देशी शराब मसाला के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के परिवहन में उपयोग किया जा रहा दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 1.03 लाख रुपए आंकी गई है।
यह कार्रवाई कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का संचालन कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर के नेतृत्व में किया गया।
गश्त के दौरान मिली सफलता
आबकारी विभाग की वृत्त काछी मोहल्ला टीम द्वारा 18 जून 2026 को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एवं उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान कालका माता मंदिर के आगे कल्याण मिल तिराहा क्षेत्र में एक संदिग्ध सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन क्रमांक MP-09-ZJ-2325 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 300 पाव देशी शराब मसाला बरामद हुई।
दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जय प्रकाश (22 वर्ष), पिता नारायण, निवासी श्याम नगर, सुखलिया, इंदौर और आयुष नावरे (22 वर्ष), पिता सुरेश, निवासी भागीरथपुरा, इंदौर के रूप में हुई है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामद अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार के साथ आरक्षक सीमा भूरिया एवं योगेश मोहविया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!