वीडियो देखिये, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़: बस अग्निकांड में दो लोगों की जान गई; आठ परिजन घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खरगोन/बड़वाह।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस हादसे ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह नगर में मातम पसरा दिया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे बड़वाह के दो परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। ट्रॉले से टकराने के बाद बस में भीषण आग लगने से होटल व्यवसायी दीपक तंवर और प्रियंका पांडे की मौत हो गई, जबकि दोनों परिवारों के आठ सदस्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-5 निवासी 29 वर्षीय होटल व्यवसायी दीपक तंवर अपने भाई सनी तंवर, दोनों की पत्नियों और तीन बच्चों के साथ 23 जून को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद परिवार बस से इंदौर लौट रहा था। दीपक की बहन कविता तंवर ने बताया कि पहले परिवार ने ट्रेन से लौटने की योजना बनाई थी, लेकिन घर पर पिता अकेले होटल का संचालन कर रहे थे। इसी कारण सभी ने तय समय से पहले बस से लौटने का निर्णय लिया।
परिजनों के अनुसार रात करीब 12 बजे परिवार से अंतिम बार बातचीत हुई थी। बुधवार तड़के करीब ढाई बजे दीपक के भाई सनी तंवर का फोन आया और उन्होंने बस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस में आग लग गई है तथा दीपक लापता हैं। कुछ समय बाद उनके निधन की सूचना मिली। हादसे में दीपक की पत्नी दिव्या तंवर, सात वर्षीय पुत्र वंशराज, भाई सनी तंवर, भाभी नेहा तंवर और भतीजी याशिका घायल हुए हैं।
दूसरा प्रभावित परिवार बड़वाह के दशहरा मैदान क्षेत्र निवासी जितेंद्र पांडे का है। जितेंद्र पांडे बड़वाह वन मंडल कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। वे अपनी पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका पांडे और 13 वर्षीय बेटे अभिनव के साथ धार्मिक यात्रा पर गए थे। परिजनों ने बताया कि परिवार बेटे का जन्मदिन और अपनी शादी की सालगिरह मनाने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकला था।
हादसे के दौरान जितेंद्र पांडे और उनका बेटा किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन प्रियंका पांडे आग की लपटों में फंस गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बड़वाह वन परिक्षेत्र अधिकारी निशांत दोशी ने प्रियंका पांडे के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जितेंद्र पांडे वन विभाग के संभागीय कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और मूल रूप से रीवा जिले के निवासी हैं।
राजस्थान पुलिस के अनुसार ऋषिकेश से इंदौर आ रही यात्री बस ट्रॉले से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई थी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकांश शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि उनकी मौके पर पहचान संभव नहीं हो सकी। मृतकों की पहचान डीएनए परीक्षण सहित अन्य वैज्ञानिक तरीकों से कराई जा रही है। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राजस्थान प्रशासन के लगातार संपर्क में है और प्रभावित यात्रियों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!