खबर
Top News

देखिए वीडियो: इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 1:55 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में कॉर्पोरेट मीटिंग के दौरान शाकाहारी भोजन करने वाले प्रतिनिधियों को वेज काउंटर से कथित तौर पर चिकन सूप परोसे जाने का मामले का खुलासा हुआ है।

घटना को लेकर जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका आरोप है कि होटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण शाकाहारी भोजन लेने वाले लोगों को मांसाहारी सूप परोस दिया गया।

मामला यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित तीन दिवसीय कॉर्पोरेट मीटिंग के अंतिम दिन का बताया जा रहा है।

9 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच लंच के दौरान वेज काउंटर पर हरे रंग के सिग्नल के साथ ‘लेमन कोरिएंडर सूप’ रखा गया था। इसे शाकाहारी समझकर जैन समाज और सात्विक भोजन करने वाले कई प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया।

स्वाद और बनावट पर हुआ संदेह
प्रतिभागी भूपेंद्र शर्मा को सूप के स्वाद और बनावट को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने आसपास मौजूद अन्य साथियों को भी सावधान किया। इसके बाद प्रतिनिधि विवेक भदौरिया द्वारा सूप की जांच की गई। आरोप है कि जांच के दौरान सूप के अंदर चिकन के टुकड़े पाए गए।

मामला सामने आने के बाद वहां मौजूद प्रतिनिधियों में नाराजगी फैल गई। कॉर्पोरेट मीटिंग में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और प्रतिनिधि शामिल थे।

होटल स्टाफ ने मानी चूक, मैनेजर ने मांगी माफी
प्रतिनिधियों के विरोध के बाद होटल प्रबंधन के वरिष्ठ मैनेजर मनीष शर्मा ने करीब 15 से 20 प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधियों के मुताबिक, इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से हुई गलती के लिए मौखिक रूप से माफी मांगी गई।

प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर बताया गया कि होटल की रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री के लिए रिसीविंग काउंटर एक ही है।

वहां से स्टाफ सामग्री लेकर अलग-अलग सर्विंग काउंटर पर रखता है। प्रतिनिधियों का कहना है कि इसी व्यवस्थागत खामी के कारण मांसाहारी सूप वेज काउंटर तक पहुंच गया।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
घटना के बाद सचिन जैन, शुभम जैन, महिपाल, महेश यादव सहित कई प्रतिभागियों ने धार्मिक और व्यक्तिगत भावनाएं आहत होने की बात कही। कुछ प्रतिनिधियों ने मानसिक परेशानी और शारीरिक असहजता की शिकायत भी की।

प्रतिनिधियों का कहना है कि जो लोग धार्मिक या व्यक्तिगत कारणों से पूरी तरह शाकाहारी भोजन करते हैं, उनके लिए भोजन की शुद्धता और उसकी सही पहचान बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में पांच सितारा होटल में इस तरह की कथित लापरवाही को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग
जयपुर से आए कंपनी प्रतिनिधि नीरज जैन ने कहा कि बड़े और प्रतिष्ठित होटलों में खाद्य सुरक्षा और शाकाहारी-मांसाहारी भोजन की अलग-अलग व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधियों ने मांग की है कि रेडिसन ब्लू में हुई इस घटना की जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि वेज काउंटर पर मांसाहारी सूप किस स्तर की लापरवाही के कारण पहुंचा।

साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए खाद्य सामग्री की रिसीविंग, स्टोरेज, किचन और सर्विंग काउंटर की व्यवस्थाओं की भी जांच की जाए।

संबंधित समाचार

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

less than a minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

9 minutes ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

11 minutes ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

35 minutes ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

42 minutes ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 1 hour ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 20 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 20 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 20 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 20 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 21 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 21 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!