वीडियो देखिये, पुलिस के 58 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित: 30 लाख की लूट सुलझाने वाली टीम को कमिश्नर ने दिया विशेष पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत सोमवार को 58 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
30 लाख की लूट का पर्दाफाश करने वाली टीम को मिला सम्मान
सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में हुई लगभग 29.65 लाख रुपए की लूट का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम रही। टीम ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और लूटी गई राशि में से 22.60 लाख रुपए बरामद किए।
इस मामले में उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा विजय तिवारी, निरीक्षक सतीश पटेल, प्रधान आरक्षक गोकुल मालवीय, प्रधान आरक्षक सुल्तान सिंह, आरक्षक दीपक परिहार, उपनिरीक्षक सौरभ कुशवाह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक सुनील सोनी, उपनिरीक्षक राम रघुवंशी, आरक्षक जितेंद्र यादव, आरक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक विनीत सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक अरुण चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र सोनगरा, आरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड़, आरक्षक रामलखन, आरक्षक गौरव परमार, आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक कपिल रावत, आरक्षक योगेश जाट तथा आरक्षक सचिन जाट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
घंटों में आरोपी पकड़ने वाली टीम की सराहना
थाना गांधीनगर में दर्ज एक मामले में आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक अमित तिवारी और आरक्षक रविंद्र जादौन को भी पुरस्कृत किया गया।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर सम्मान
जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए थाना सदर बाजार के आरक्षक रामप्रसाद दांगी को सम्मानित किया गया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
गैस टंकी की अवैध बिक्री का खुलासा
थाना तेजाजी नगर के आरक्षक अरुण घुरैया, आरक्षक दीपेंद्र राणा और आरक्षक प्रदीप रावत को अवैध रूप से गैस टंकियों का विक्रय करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने और थाना एरोड्रम में दर्ज प्रकरण में माल बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया।
चोरी और वाहन चोरी के मामलों में उत्कृष्ट कार्रवाई
थाना तिलक नगर के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रोशन यादव, भोला यादव, मुजफ्फर और अंबिका पटेल को चोरी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं थाना तुकोगंज के देवेंद्र सिंह जादौन और विजेंद्र सिंह सोलंकी को वाहन चोर को गिरफ्तार कर 14 दोपहिया वाहन बरामद करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था
हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजबाड़ा परिसर में उत्कृष्ट सुरक्षा और यातायात प्रबंधन करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। इसमें दीशेष अग्रवाल, विजय तिवारी, निरीक्षक राजकुमार लिटोरिया, उपनिरीक्षक आराधना शर्मा और उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह चौहान शामिल रहे।
नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित
अपराध शाखा के आरक्षक रविशंकर पाल को 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं आरक्षक निलेश मंडलोई को 11.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
यातायात प्रबंधन में योगदान देने वालों को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम में शहर के बेहतर यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 15 पुलिसकर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।
उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस आमजन को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग देने के लिए प्रतिबद्ध है। जो अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। इससे पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!