खबर
Top News

शक्ति गौरव समारोह में हुआ कलम के योद्धाओं का सम्मान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मार्च 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
शक्ति गौरव समारोह में हुआ कलम के योद्धाओं का सम्मान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर प्रेस क्लब में महिला दिवस के अवसर पर शक्ति गौरव समारोह में 71 महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया। समारोह में बतौर अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विधायक उषा ठाकुर, पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल और एसपी यांग चेन डोलकर के साथ ही शहर के कई विशिष्टजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कलम की ताकत से समाज में बदलाव लाने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है, जिन्होंने पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाई।

जब महिलाएं कलम उठाती हैं तो शब्द सिर्फ खबर नहीं बनते, वे समाज की दिशा बदलने का साहस बन जाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक महिलाओं को आज सम्मानित किया गया। इस बार कार्यक्रम में खास नवाचार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली शहर की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्‌बोधन दिया। उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा इंदौर की पत्रकारिता महिला पत्रकारों के बिना अधूरी है।

वे बहुत मेहनत के साथ काम कर रही हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। महासचिव प्रदीप जोशी ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और विशिष्ट सम्मान से अलंकृत महिला पत्रकार साथियों का परिचय दिया।

विशिष्ट सम्मान- पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला डीएवीवी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनालीसिंह नरगुंदे, सेज यूनिवर्सिटी की डॉ. जमना मिश्रा, शिक्षाविद् डॉ. वंदना जोशी। शक्ति सम्मान- सीमा शर्मा, सुमेधा चौरसिया, स्वाति शर्मा, लीना मेहरा, स्मृति जोशी, ऋचा मजुपुरिया, शुभलक्ष्मी मेहरा, राजश्री कासलीवाल, डॉ. दीपा वंंजानी, मंदीपकौर भाटिया, नेहा जोशी मराठे, ऋतुु मिश्र, पीयूषा भार्गव, उषा नाथ, श्रद्धा चौबे, सरोज जैन, रूपाली बर्वे, आरती मंडलोई दुबे, टीना खत्री, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा, सरिता काला, मीना खान, सोनल शर्मा, मीनल जैन, अनुप्रियासिंह ठाकुर, रीना शर्मा, शताब्दी शर्मा यादव, खुशबू यादव, सुरभि भावसार, दीपिका अग्रवाल (गोयल), शालिनी हार्डिया, पूजा जोशी, नमिता मिश्रा, जयश्री तिवारी, गरिमा डोईफोड़े (राजपूत), ऋतु यादव, रंजना राव, रंजीता ठोम्बरे, ललिता गौड़, आकांक्षा दुबे, स्वाति गुप्ता, पूजा मिश्रा, हिना तिवारी, भारती जोशी, श्रद्धा शर्मा, वैशाली व्यास, अर्चना पारखी, रेणु कासार, अंजलि मंगल (गोयल), दिव्याराजे भोसले, जूही गुप्ता, वंदना जोशी, ऐश्वर्या पुराणिक, खुशी आर्य, महिमा केसरवानी, निधि देवलिया, खादीजा चकेरा, अदिति गेहलोत, उषा दुबे, मुस्कान मागरे, शालिनी शर्मा, प्रीति कौशल, हिना मेहता, दीपिका जोशी, पूजा रघुवीर, निहारिका शर्मा, नेहा परिहार, रुचिता जायसवाल, ऋतिका शर्मा, दीप्ति भटनागर, वंदना मिश्रा, वैशाली खींची, निधि जैन, राधिका कोडवानी, निकिता रघुवंशी, दीपिका सेठी और मंजुला गर्ग।

महिला गौरव सम्मान
कार्यक्रम की उप संयोजक प्रेस क्लब की महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा ने बताया शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पीढ़ी को दिशा देने वाली तीन हस्तियों डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. जमना मिश्रा और डॉ. वंदना जोशी को महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इन तीनों शिक्षाविदों ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, बल्कि कई युवा पत्रकारों और छात्रों को भी नई राह दिखाई।

इसी तरह शहर की महिला पत्रकारों में अग्निबाण की सीनियर रिपोर्टर प्रियंका जैन देशपांडे, नासिरा मंसूरी, दैनिक भास्कर से नीता सिसोदिया, रजनी भंडारी, टाइम्स ऑफ इंडिया करिश्मा कोतवाल, इंडिया न्यूज की स्पेशल संवाददाता नाज पटेल, दैनिक भास्कर सोदामनी मजूमदार, रुखसाना मिर्जा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, अंशुल मुकाती, मनीष मक्खर, श्याम कांबले, विजय भट्ट व पूनम शर्मा उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 11 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 11 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 11 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 11 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 12 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 12 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 12 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 12 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 12 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 12 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 13 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 13 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 13 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 13 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!