युद्ध ‘पूर्ण विराम’ ईरान-अमेरिका जंग खत्म: मिडिल ईस्ट से आधी रात को आई सुकून की खबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

डोनाल्ड ट्रंप के जन्मदिन पर दुनिया को मिला शांति का तोहफा
समझौते के मुख्य बिंदुयह समझौता कतर व पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ है। इसके तहत होर्मुज जलडमरू मध्य से नाकाबंदी हटाने पर भी सहमति बनी है।
युद्ध विराम: दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर तत्काल और स्थायी रूप से सैन्य अभियान रोकने का फैसला किया है।
नाकाबंदी समाप्त: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज जलडमरू मध्य पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को हटाने का निर्देश
दिया है, ताकि वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति फिर से शुरू हो सके।
तनाव में कमी: युद्ध के दौरान बंद हुए समुद्री और हवाई मार्गों को सुरक्षित रूप से फिर खोलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
औपचारिक हस्ताक्षर: इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि जल्द ही स्विट्जरलैंड में एक आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे।
अमेरिका-ईरान के बीच 108 दिन के घमासान के बाद डील का एेलान, अब स्थायी युद्ध विराम, ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा- ईरान-अमेरिका के बीच हुआ शांति समझौता
अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया में सामान्य होगी तेल सप्लाई
अमेरिका बोला- समझौता ऐतिहासिक, बदल जाएगी मिडिल ईस्ट की अर्थव्यवस्था और राजनीति
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमवार की सुबह भारत ही नहीं, सकल जगत के लिए एक बड़ी व राहत की खबर लेकर आई। खबर थी अमेरिका-ईरान के बीच चल रही अब लड़ाई स्थायी रूप से थम गई। यानी युद्ध पर ‘पूर्ण विराम’ लग गया।
दोनों देश लंबी बातचीत व कई किंतु-परंतु के बाद समझौते पर राजी हो गए। अब दुनिया के मिडिल ईस्ट हिस्से में न सिर्फ बम-बारूद के गुबार थम जाएंगे, बल्कि आर्थिक नाकेबंदी भी हट जाएगी।
समंदर का वो होर्मुज वाला हिस्सा भी आवाजाही के लिए खुल जाएगा, जो बंद होने के भारत सहित दुनियाभर में तेल-गैस के संकट का कारण बन गया था। भारत में भी ‘आर्थिक सुनामी’ टल जाएगी।
रॉकेट की तरह बढ़ रही महंगाई थम जाएगी। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी के बढ़ते दाम रुक जाएंगे। दुनिया को शांति का ये तोहफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्मदिन पर मिला।
14 जून को ट्रंप महोदय का जन्मदिन था औऱ इसे उन्होंने दुनिया के लिए ‘शुभ दिन’ बना दिया। 19 जून को दोनों देश इस डील पर जेनेवा में हस्ताक्षर करेंगे। हालांकि डील के बाद भी कई सवाल मिडिल ईस्ट में मंडरा रहे हैं, लेकिन फिलहाल दुनिया शांति की राह पर निकल गई है। बस, इजराइल इस तोहफे से रूठ गया है और बेंजामिन नेतन्याहू अब ‘फूफाजी’ बन गए हैं।
108 दिन के घमासान के बाद आखिरकार शांति का एेलान हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबको बधाई दी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने समझौते को ऐतिहासिक व मिडिल ईस्ट के लिए गेम चेंजर मुकर्रर किया है।
वेंस ने एक बयान में कहा, इस समझौते से मिडिल ईस्ट की न सिर्फ राजनीति, बल्कि अर्थव्यवस्था भी बदल जाएगी। होर्मुज जलडमरू मध्य अब खुल जाएगा।
दुनिया में तेल सप्लाय की स्थिति सामान्य हो जाएगी। वेंस ने ये भी जोड़ा कि समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने के अपने वादे पर कायम रहेगा।
ईरान के उप विदेश मंत्री ने भी समझौते की पुष्टि की है। ईरान के दो बड़े नेता अराघची व गलीबाफ 19 जून को जेनेवा जाएंगे, जहां इस ऐतिहासिक समझौते पर वे हस्ताक्षर करेंगे।
हस्ताक्षर के बाद इस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मुहर भी लगेगी।
अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार की दखल नहीं देगा। लेबनान पर हमले पूरी तरह रुक जाएंगे।
ईरान ने भी अपनी जनता के बीच साफ कर दिया कि इस समझौते का मतलब ये नहीं कि हमने दुश्मन पर पूरी तरह भरोसा कर लिया है।
बाजार गुलजार... पर कई सवाल बरकरार... समझौते के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है। कच्चे तेल के दाम 5 प्रतिशत तक गिर गए। क्रूड ऑयल 83 प्रति डॉलर तक लुढ़क गया है।
भारत का बाजार भी इस खबर से झूम गया। आज बाजार 1 हजार से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ खुला। निफ्टी में भी 350 अंक की उछाल दर्ज की गई। केंद्र की मोदी सरकार ने भी राहत की सांस ली, जो वैश्विक परिदृश्य के कारण विपक्ष के चौतरफा हमलों से घिर गई थी।
हालांकि अभी इस डील में कई पेंच बरकरार हैं, जिनमें सबसे बड़ा है इजराइल का मसला। समझौते के तुरंत बाद बेंजामिन नेतन्याहू को उनके देश में विफल मान लिया गया। वहीं ये सवाल भी सामने है कि होर्मुज स्ट्रेट पर किसका नियंत्रण होगा?
क्या अमेरिकी नौसैनिक वहां से हट जाएंगे? ईरान के परमाणु कार्यक्रम का क्या होगा? ईरान की सीज की गई संपत्ति क्या छोड़ दी जाएगी? ईरान की 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मिल्कियत युद्ध के बाद सीज कर दी गई थी। ऐसे अनेक सवाल व पेंच के बाद भी रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मिडिल ईस्ट से आई ‘युद्ध-पूर्ण विराम’ की खबर सुकूनदायक है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!