खबर
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार: अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
35 साल से न्याय का इंतजार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना क्रमांक 171 से जुड़े पुष्प विहार कॉलोनी के प्लॉट धारकों का 35 साल से चला आ रहा इंतजार अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। आईडीए के आश्वासनों और लगातार टलते फैसलों से नाराज प्लॉट धारकों ने 13 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड बैठक को अंतिम अवसर बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह ने संभागीय आयुक्त एवं आईडीए अध्यक्ष, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि 13 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में मामले का अंतिम समाधान नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार सहित आईडीए कार्यालय पहुंचकर वहीं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

‘फैसला नहीं हुआ तो वहीं से आंदोलन’
संघर्ष समिति ने भू-अर्जन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि 13 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में प्लॉट धारक आईडीए कार्यालय पहुंचेंगे। समिति के अनुसार, यदि बोर्ड बैठक में उनके पक्ष में अंतिम निर्णय नहीं हुआ तो कार्यालय परिसर से ही अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

समिति ने कहा कि अब आश्वासनों के बजाय ठोस निर्णय चाहिए। आंदोलन की चेतावनी देने वालों में पुष्प बिहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह की अध्यक्ष सुनीता तोमर, उपाध्यक्ष मुनेंद्र कुमार, सचिव एनके मिश्रा, कोषाध्यक्ष वर्षा माहेश्वरी तथा कार्यकारिणी सदस्य शिल्पी चांडक, विपिन सूद, प्रीति रघुवंशी, राकेश मालवीय, विमला पुरोहित, संजय मुछाल और वीरेंद्र कुमार जैन शामिल हैं।

10 सितंबर को मिला था लिखित आश्वासन... संघर्ष समिति के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को आईडीए अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि 13 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में मामले का समाधान किया जाएगा।

समिति का कहना है कि इसके बावजूद अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। प्लॉट धारकों के मुताबिक 22 दिसंबर 2024 को पूरी प्रतिफल राशि जमा किए जाने के बावजूद गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। उनका आरोप है कि प्रक्रिया में देरी के कारण बुजुर्ग प्लॉट धारकों को वर्षों से अपने अधिकार के लिए भटकना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

3 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

10 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

16 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

24 minutes ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

27 minutes ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

33 minutes ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 1 hour ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 2 hours ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 2 hours ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 2 hours ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!