मतदाता सूची अपडेट: SIR प्रक्रिया में 42 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; 21 फरवरी को फाइनल लिस्ट होगी जारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। इस अभियान के दौरान राज्यभर में 42 लाख 74 हजार 160 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। अब सभी की निगाहें 21 फरवरी 2026 पर टिकी हैं, जब अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
SIR पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बड़ी जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने SIR को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख 06 हजार 143 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 मतदाताओं की गणना शीट प्राप्त हुई है। यह दर्शाता है कि बड़ी संख्या में मतदाता इस प्रक्रिया से बाहर रह गए।
क्यों कटे इतने ज्यादा वोटर्स?
शिफ्टेड या अनुपस्थित मतदाता
31 लाख 51 हजार वोटर (करीब 5.49%) ऐसे पाए गए जो अपने पते पर मौजूद नहीं थे।
दिवंगत मतदाता
8 लाख 46 हजार मतदाता (लगभग 1.47%) अब जीवित नहीं पाए गए।
डुप्लीकेट नाम (मल्टीपल एंट्री)
2 लाख 77 हजार मतदाता (करीब 0.48%) के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए।
दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख
मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2026 अपडेट के अनुसार- 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद जांच और सत्यापन किया जाएगा। 21 फरवरी 2026 को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना जांच और वैध प्रक्रिया के किसी भी नाम को स्थायी रूप से नहीं हटाया जाएगा।
भोपाल में सबसे बड़ा असर
कलेक्टर द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार राजधानी भोपाल में SIR का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। यहां 4 लाख 38 हजार 875 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
भोपाल की विधानसभा क्षेत्रों में कटे वोटर्स
गोविंदपुरा: 97,052
नरेला: 81,235
भोपाल मध्य: 67,304
भोपाल दक्षिण-पश्चिम: 63,432
हुजूर: 65,891
भोपाल उत्तर: 51,058
बैरसिया: 12,903
SIR से पहले भोपाल में 21,25,908 वोटर्स थे,
SIR के बाद संख्या घटकर 16,87,033 रह गई।
मल्टीपल वोटर्स वाले जिले: टॉप 3
बुरहानपुर: 23,594
इंदौर: 22,808
धार: 14,918
नो-मैपिंग वाले मतदाता
निर्वाचन आयोग ने जिन जिलों में बड़ी संख्या में नो-मैपिंग मतदाता पाए गए हैं, वहां नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
टॉप 3 जिले
इंदौर: 1,33,696
भोपाल: 1,16,925
जबलपुर: 69,394
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!