इस मंदिर में वीआईपी दर्शन से करोड़ों की आय: बाबा के दरबार के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे; व्यवस्था से बढ़ी सुविधा और आय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में शुरू की गई 500 रुपए की शीघ्र दर्शन (वीआईपी) व्यवस्था से मंदिर प्रबंधन को महज 45 दिनों में 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपए की आय हुई है।
20 मई से 3 जुलाई के बीच हुई आय
यह आय 20 मई से 3 जुलाई के बीच दर्ज की गई। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई थी।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए शीघ्र दर्शन व्यवस्था लागू
मंदिर प्रबंधक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु काल भैरव मंदिर पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शीघ्र दर्शन व्यवस्था लागू की गई, ताकि श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन हो सकें।
अलग प्रवेश मार्ग की व्यवस्था
वीआईपी टिकटधारकों के लिए अलग प्रवेश मार्ग की व्यवस्था की गई है, जिससे आम श्रद्धालुओं की कतार प्रभावित नहीं होती।
प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये तक की आय
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सामान्य दिनों में शीघ्र दर्शन टिकटों से प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपए तक की आय होती है।
वहीं, अवकाश या विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर यह आय 10 से 11 लाख रुपए प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। आय पूरी तरह श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर करती है।
भीड़ बढ़ने पर रोकना पड़ता है टिकट वितरण
मंदिर परिसर की सीमित क्षमता को देखते हुए प्रतिदिन जारी किए जाने वाले वीआईपी टिकटों की संख्या भी नियंत्रित रखी जाती है।
श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर कई बार आधे-आधे घंटे के लिए टिकट वितरण अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है, ताकि धक्का-मुक्की और अव्यवस्था जैसी स्थिति न बने।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार शनिवार, रविवार सहित अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
ऐसे अवसरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कई बार शीघ्र दर्शन टिकटों का वितरण पूरी तरह बंद करना पड़ता है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि 20 मई से 3 जुलाई के बीच दर्ज 3.09 करोड़ रुपए की आय में वे दिन शामिल नहीं हैं, जब अत्यधिक भीड़ के कारण वीआईपी टिकट जारी नहीं किए गए थे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!