शादी में हर्ष फायरिंग से खूनी विवाद: रोकने पर दूल्हे के जीजा को सीने में मारी गोली; आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जिले में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला खूनी विवाद में बदल गया। लग्न फलदान कार्यक्रम में फायरिंग का विरोध करने पर एक युवक ने दूल्हे के जीजा को सीने में गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है।
लग्न फलदान कार्यक्रम में हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात ग्वालियर के दुहिया गांव में आशु राणा का लग्न फलदान कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद थे।
दूल्हे के जीजा धीरेंद्र सिंह राणा भी अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अजीत राणा कार्यक्रम में आया और कथित तौर पर कमर से देसी कट्टा निकालकर हवा में दो फायर कर दिए।
फायरिंग रोकने पर भड़का आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धीरेंद्र सिंह राणा ने अजीत को फायरिंग करने से रोकते हुए कहा कि कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति को गोली लग सकती है। इस बात पर अजीत राणा नाराज हो गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धीरेंद्र से बहस की और फिर उनके सीने पर गोली चला दी। गोली धीरेंद्र के सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घायल धीरेंद्र को पहले मुरार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
इलाज के दौरान धीरेंद्र सिंह राणा ने 21 जून को पुलिस को बयान दिया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अजीत राणा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
हर्ष फायरिंग बनी चिंता का विषय
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, जो कई बार गंभीर हादसों और जानलेवा विवादों का कारण बनती हैं।
पुलिस और प्रशासन समय-समय पर ऐसे मामलों को लेकर चेतावनी जारी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कानून क्या कहता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, बिना अनुमति हथियार का प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग करना और अवैध हथियार रखना कानूनन अपराध है। वहीं किसी व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई जाती हैं, जिनमें दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान है।
संबंधित समाचार

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!