जेल में कैदियों और अधिकारियों के बीच हिंसक झड़प: 20 से अधिक की मौत; 100 से ज्यादा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के निकट स्थित नेगोम्बो जेल में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कैदियों और जेल प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
20 से अधिक लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं।
दो दिन तक जारी रहा बवाल
नेगोम्बो जेल में रविवार से तनाव शुरू हुआ, जो सोमवार तक हिंसक झड़प में बदल गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। हालांकि, हिंसा किस वजह से भड़की, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
अस्पतालों में भर्ती 100 से अधिक घायल
स्थानीय सरकारी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, जेल हिंसा में घायल 100 से अधिक लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने फिलहाल घायलों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
पुलिस ने मौतों की पुष्टि की
श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता चंदना हेराथ ने जेल के भीतर हुई हिंसक झड़प और मौतों की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना के कारणों और पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है तथा विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
क्षमता से चार गुना अधिक कैदी
श्रीलंका की जेलों में अत्यधिक भीड़भाड़ भी तनाव का बड़ा कारण है। देश की जेल व्यवस्था की कुल क्षमता करीब 10 हजार कैदियों की है, जबकि वर्तमान में 39 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। लंबे समय से जेलों में भीड़, संसाधनों की कमी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को लेकर चिंता जताई जाती रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!