प्रेम प्रसंग में खूनी हमला: थाने के सामने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की पत्नी का गला रेता; ब्लेड से किया वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पवासा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर चल रहा विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब एक युवती ने थाने के बाहर ही अपने प्रेमी की पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विवाह होने के बावजूद था प्रेम संबंध
जबकि घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बजरंग नगर निवासी शुभम प्रजापत का विवाह होने के बावजूद एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
परिजनों पर दबाव बना रही थी युवती
परिवार का आरोप है कि युवती लगातार शुभम और उसके परिजनों पर दबाव बना रही थी और आए दिन विवाद खड़ा कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी युवती सीधे शुभम के घर पहुंच गई। वहां कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था परिवार
आरोप है कि इस दौरान उसने घर में मौजूद 18 महीने की मासूम बच्ची को भी धक्का दे दिया, जिससे परिवार और ज्यादा आक्रोशित हो गया। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए पूरा परिवार पवासा थाने पहुंचा।
ब्लेड से हमला कर दिया
इस दौरान थाने के सामने ही आरोपी युवती ने अचानक शुभम की पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसने महिला के गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए घायल महिला को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
12 टांके लगाने पड़े
डॉक्टरों के अनुसार महिला के गले पर गहरे घाव आए हैं और उपचार के दौरान करीब 12 टांके लगाने पड़े। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकीय निगरानी में इलाज जारी है।
मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना ने न सिर्फ इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि थाने के सामने हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!