चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा की आग: संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर गोलियां; कोलकाता में टीएमसी दफ्तर ध्वस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,कोलकाता / चेन्नई।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की लहर फैलती दिख रही है। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बुधवार रात गश्त पर निकले पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों पर उपद्रवियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
संदेशखाली में रात के अंधेरे में हमला
घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। सभी को पहले स्थानीय ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए कोलकाता रेफर किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास बम से भरा एक बैग भी मिला, जिससे साफ है कि यह हमला पहले से सुनियोजित था।
कोलकाता में बुलडोजर से गिरा टीएमसी दफ्तर
राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। आसपास की दुकानों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। टीएमसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तंज कसा- भाजपा का 'परिवर्तन' आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है।
हिंसा यहीं नहीं थमी। आमतला में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में पथराव हुआ, पोस्टर और बैनर फाड़े गए। जगतबल्लभपुर में तो टीएमसी दफ्तर में आग ही लगा दी गई। पार्टी ने इन सभी घटनाओं के लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।
तमिलनाडु: TVK को कांग्रेस का समर्थन, सरकार बनाने की कवायद तेज
इधर दक्षिण में तमिलनाडु की राजनीति भी गरमाई हुई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की आपात बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से TVK प्रमुख विजय को समर्थन देने का फैसला किया गया।
234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। विजय स्वयं दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी यानी TVK के पास प्रभावी रूप से 107 सीटें रहेंगी। ऐसे में सरकार बनाने के लिए कम से कम 11 और विधायकों का समर्थन जरूरी है।
कांग्रेस के पास 5, PMK के पास 4 और CPI व CPI(M) के पास 2-2 सीटें हैं। TVK ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है जो साफ संकेत है कि पार्टी किसी भी तरह की तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए अपने विधायकों को एकजुट और सुरक्षित रखना चाहती है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!