दो युवकों के विवाद से भड़की हिंसा: बसों में लगाई आग; दुकानों-घरों पर किया पथराव, 19 उपद्रवी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
तराना में तनाव के बाद हालात अब काबू में बताए जा रहे हैं। दो दिनों तक चले बवाल में एक दर्जन से ज्यादा बसों, करीब 9 कारों और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया, वहीं एक बस में आगजनी की घटना भी सामने आई। कई घरों पर पत्थर, लाठी-डंडों और हथियारों से हमले किए गए।
19 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति पर नियंत्रण के बाद शनिवार सुबह बाजार खुल गए हैं। प्रशासन का दावा है कि क्षेत्र में अब शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है।
12 घंटे से कोई हिंसा नहीं: कलेक्टर
कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि पिछले 12 घंटों से कोई भी हिंसक घटना सामने नहीं आई है। हालात पूरी तरह सामान्य हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।
दो युवकों के विवाद से भड़की हिंसा
बताया जा रहा है कि करीब 25 हजार आबादी वाले तराना में फैली इस हिंसा की जड़ दो युवकों के बीच का विवाद है, जिसे दोनों समुदायों के लोग जानते हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के प्रचारक साहिल ठाकुर और काजी चौक निवासी सलमान बेग के बीच पुराना विवाद चल रहा था।
दोनों पहले भी कई बार आमने-सामने आए
बताया गया कि साहिल ठाकुर लव जिहाद के विरोध और गौ-संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय था, जिसको लेकर सलमान बेग उससे नाराज था। दोनों पहले भी कई बार आमने-सामने आए, लेकिन बड़ा विवाद नहीं हुआ।
23 जनवरी की घटना बनी चिंगारी
23 जनवरी की शाम साहिल ठाकुर और उसके भाई रजत ठाकुर को गाय के मुंह में डिब्बा फंसे होने की सूचना मिली। दोनों गाय की मदद करने पहुंचे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सलमान बेग ने गाड़ी रोककर साहिल से गाली-गलौज की और चला गया।
उसी दिन शाम करीब 7 बजे श्रीराम मंदिर के पास साहिल अपने भाई के साथ बैठा था, तभी सलमान अपने साथियों-ईशान मिर्जा, सप्पान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, रिजवान मिर्जा और नावेद के साथ वहां पहुंचा और साहिल पर हमला कर दिया।
थाने का घेराव, फिर तोड़फोड़
साहिल के गंभीर रूप से घायल होने की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तराना थाने का घेराव कर दिया। इसी दौरान बस स्टैंड पर खड़ी करीब एक दर्जन बसों और 10 कारों में तोड़फोड़ कर दी गई। आधा दर्जन दुकानों और एक क्लिनिक में भी पथराव हुआ।
पूर्व पार्षद की दुकान में लगाई आग
शुक्रवार सुबह तराना में तनावपूर्ण शांति बनी रही। दोपहर करीब 2 बजे तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन इसके बाद पूर्व पार्षद आजाद खान की स्क्रैप दुकान में आग लगा दी गई। जुमे की नमाज के बाद महेश नगर में खड़ी एक बस में आगजनी हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए।
घरों पर पथराव किया गया
इसके बाद तकिया गली क्षेत्र में कई घरों और एक मंदिर पर पथराव किया गया। देर रात तक महेश मार्केट, मदारवाड़ा और नयापुरा इलाकों से पथराव की सूचनाएं मिलती रहीं। लकड़ी की टाल में भी आग लगाए जाने की घटना सामने आई।
भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति बिगड़ने पर कलेक्टर रोशन सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और हालात नियंत्रण में हैं।
बस जलाने की घटना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!