खबर
Top News

साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी: साइबर अपराधियों पर पुलिस का वार; फैक्ट्री, स्कूल, मंडी और बाजार तक पहुंचा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच इंदौर पुलिस ने जनजागरूकता की मुहिम को और तेज कर दिया है। मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कल शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों, ऑटो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने आमजन, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सतर्क रहने और "सोचें-समझें-क्लिक करें" का संदेश दिया।

पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने नागरिकों को ओटीपी फ्रॉड, क्यू आर कोड फ्रॉड, फर्जी लिंक और एपीके फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, निवेश और लुभावने ऑफर के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी कॉल तथा ऑनलाइन पैमेंट फ्रॉड से बचने के उपाय विस्तार से बताए।

साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इंदौर पुलिस का साइबर जागरूकता रथ भी लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इन थाना क्षेत्रों में चला अभियान
• थाना मल्हारगंज द्वारा एएमएसएआर फॉर्मेसी प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचकर कामगारों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

• थाना हीरानगर द्वारा आईटीआई कॉलेज में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई व --सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

• थाना छत्रीपुरा द्वारा नृसिंह बाजार और एक पेट्रोल पंप पर व्यापारियों, संचालकों और ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए।

• थाना एमजी रोड द्वारा शासकीय महाराजा स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

• थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

• थाना रावजी बाजार द्वारा अनाज मंडी में व्यापारियों, कामगारों एवं हम्मालों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

• थाना आजाद नगर द्वारा ब्रांड कॉन्सेप्ट बैग फैक्ट्री में संचालकों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

• थाना एमआईजी द्वारा कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल, थाना खजराना द्वारा श्री चैतन्य स्कूल तथा थाना बाणगंगा द्वारा महावीर हाई स्कूल, भागीरथपुरा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर जागरूकता संबंधी दी गई।

साइबर सुरक्षा के लिए दौड़ेगा इंदौर
साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 जुलाई को ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता मैराथन होगी। नेहरू स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू होने वाली मैराथन के जरिए नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश दिया जाएगा।

‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी कड़ी में एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन एवं इंदौरी सुबह के सहयोग से साइबर जागरूकता मैराथन होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

आयोजन के माध्यम से ‘सुरक्षित क्लिक करें, सुरक्षित रहें’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग डिजिटल दुनिया में सतर्क रहकर साइबर ठगी से बच सकें। इंदौर पुलिस ने शहर के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर साइबर जागरूकता की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 3 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 3 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 3 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 3 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 4 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 4 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 4 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 4 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 4 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 4 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 4 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 4 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 4 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 4 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 4 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 5 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 5 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 5 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!