मुहर्रम जुलूस में वैन पर विस्फोट का वीडियो वायरल: क्रेन से 40 फीट ऊपर लटकाकर किया प्रदर्शन; पुलिस ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान किए गए एक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
टाटा मैजिक वैन को लटकाकर विस्फोट
वीडियो में एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट किया जाता दिखाई दे रहा है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
बड़ी संख्या में लोग थे शामिल
जानकारी के अनुसार बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान एक वैन को क्रेन से हवा में लटकाया गया। वैन की छत पर दो युवक लाल झंडे लहराते हुए नजर आए।
तेज धमाका हुआ
कुछ देर बाद वैन में विस्फोट किया गया, जिससे तेज धमाका हुआ। वायरल वीडियो में जिस वैन का इस्तेमाल किया गया, उस पर "ले फिर आ गए" लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
बताया जा रहा है कि 'परवेज एडिट्स_2.0' नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर इस प्रदर्शन के कई वीडियो साझा किए गए थे। इनमें विस्फोट के अलावा जुलूस के दौरान किए गए अन्य करतब और प्रदर्शन भी दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम के दौरान भी अलग तरह के प्रदर्शन नजर आ रहे हैं।
संत और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना पर आपत्ति जताई।
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने कहा कि जुलूस के दौरान क्रेन पर वैन लटकाकर किए गए प्रदर्शन और उस पर लगाए गए पोस्टरों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस प्रकार की गतिविधि के लिए अनुमति दी गई थी या नहीं।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को मिल गई है। आयोजकों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!