चर्चित मर्डर केस में फैसला: लूट के विरोध में मारी थी गोली; तीन आरोपियों को आजीवन कारावास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बहुचर्चित शिवसेना नेता और होटल कारोबारी रमेश साहू हत्याकांड में करीब चार साल बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार मिश्रा की अदालत ने विजय उर्फ इज्जू, सुनील चौहान और प्रेम सिंह को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है।
लूट के इरादे से पहुंचे, विरोध करने पर मार दी गोली
यह सनसनीखेज वारदात 2 सितंबर 2020 को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित उमरीखेड़ा में हुई थी। आरोपियों ने लूट की नीयत से रमेश साहू के '99 रेस्टोरेंट' में प्रवेश किया था। जब रमेश साहू ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी और बेटी से मारपीट कर लूटे थे गहने
हत्या के बाद आरोपियों ने रमेश साहू की पत्नी गीता साहू और बेटी जया साहू के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों के गहने लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस वारदात ने पूरे इंदौर में सनसनी फैला दी थी।
पुलिस ने आठ आरोपियों को किया था गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने व्यापक जांच करते हुए धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के गांव लोहार निवासी विजय उर्फ इज्जू, सुनील चौहान, प्रेम सिंह सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई अहम गवाह और साक्ष्य अदालत के सामने पेश किए। मृतक की पत्नी गीता साहू और बेटी जया साहू की गवाही को भी मामले में महत्वपूर्ण माना गया।
चार आरोपियों को मिला संदेह का लाभ
प्रकरण में पैरवी कर रहे एडवोकेट अपूर्व जैन के अनुसार, अन्य चार आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। इसके चलते अदालत ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
चार साल बाद आया फैसला
करीब चार वर्षों तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को हत्या और लूट के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस फैसले को रमेश साहू हत्याकांड में न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!