कॉलेज विवाद के बाद नई नियुक्ति पर बवाल: प्रिंसिपल चयन को लेकर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शैक्षणिक संस्थान में एक बार फिर प्रिंसिपल नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। माहेश्वरी कॉलेज में लंबे समय तक विवादों में रहे पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव झालानी को अब इल्वा ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज का नया प्रिंसिपल बनाए जाने की तैयारी है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही ट्रस्ट और व्यापारी संगठन के भीतर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
माहेश्वरी कॉलेज में रहे थे विवादों में
डॉ. राजीव झालानी का नाम इससे पहले माहेश्वरी कॉलेज में हुए प्रशासनिक और वित्तीय विवादों को लेकर चर्चा में रहा था। कॉलेज प्रबंधन और तत्कालीन प्राचार्य के बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे कि मामला नोटिस, शिकायतों और पुलिस तक पहुंच गया था। विवाद के बाद आखिरकार झालानी ने प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय वित्तीय मामलों को लेकर भी कई सवाल उठाए गए थे।
इल्वा कॉलेज में नियुक्ति पर उठे सवाल
अब लोहा व्यापारियों की संस्था इल्वा ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज में उनकी नियुक्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। विरोध करने वालों का कहना है कि ट्रस्ट बोर्ड के कई सदस्यों को नियुक्ति प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। कुछ पदाधिकारियों का आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और निर्णय सीमित स्तर पर लिया गया।
इंटरव्यू प्रक्रिया पर भी चर्चा
जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल पद के लिए विश्वविद्यालय स्तर की चयन समिति ने चार उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। बताया जा रहा है कि मेरिट के आधार पर दो महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता सूची में ऊपर रखा गया था, जबकि डॉ. झालानी तीसरे स्थान पर थे।
हालांकि ट्रस्ट प्रबंधन ने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का हवाला देते हुए झालानी के नाम पर सहमति जताई। इसी निर्णय को लेकर अब संगठन के भीतर बहस तेज हो गई है।
व्यापारी संगठन में भी मतभेद
सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति को लेकर ट्रस्ट और उससे जुड़े कुछ पदाधिकारियों के बीच भी मतभेद उभरकर सामने आए हैं। विरोध करने वाले सदस्यों का कहना है कि जिस व्यक्ति का नाम पहले विवादों में रहा हो, उसकी नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए थी।
दूसरी ओर, समर्थकों का तर्क है कि किसी भी व्यक्ति की योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा पूर्व विवादों को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता।
प्रबंधन ने विवाद से किया इनकार
इल्वा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार की गई है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई। उनका दावा है कि डॉ. झालानी कॉलेज प्रशासन संभालने के लिए अनुभवी और योग्य उम्मीदवार हैं। फिलहाल नियुक्ति को लेकर उठे सवालों और विरोध के बीच यह मामला शैक्षणिक और व्यापारी दोनों क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!