BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज; दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
BPSC TRE-4 की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। PT-Mains कराने, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर 18 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना दे रहे अभ्यर्थियों का एक गुट मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल पड़ा।
पुलिस और CRPF की तैनाती की गई
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस और CRPF की तैनाती की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए।
जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ी
छात्रों के मार्च को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। CRPF के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहे पर रोकने की कोशिश की।
डाकबंगला पर लाठीचार्ज, पत्थरबाजी में DSP घायल
डाकबंगला चौराहे पर स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की ओर से कथित पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
इससे पहले छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की बात सामने आई है।
वाटर कैनन के बीच शैंपू लगाकर नहाते दिखे छात्र
प्रदर्शन के दौरान एक अलग तस्वीर भी सामने आई। वाटर कैनन से छोड़े जा रहे पानी के बीच कुछ छात्र शैंपू लगाकर नहाते नजर आए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बंकर गाड़ी भी बुला ली गई। ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियानों के दौरान किया जाता है।
18 अगस्त से जारी है धरना
यह मार्च ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से निकाला गया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी 18 अगस्त से गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में TRE-4 में PT-Mains प्रक्रिया, नेगेटिव मार्किंग हटाना और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए 100% डोमिसाइल व्यवस्था लागू करना शामिल है।
प्रदर्शन के उग्र होने के बाद पटना में कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से छात्रों को नियंत्रित करने की कार्रवाई के बाद आंदोलन और तेज होने की आशंका बनी हुई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!