मंच पर हंगामा: मंडल महामंत्री और पूर्व मंत्री के भाई के बीच हाथापाई; राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में घटना को लेकर चर्चाएं तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
जिले के ताला मंडल में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुए विवाद का वीडियो करीब एक सप्ताह बाद सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
12 साल बेमिसाल जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान भिड़े नेता
यह घटना 12 जून की शाम ताला स्थित एक निजी होटल में आयोजित भाजपा के '12 साल बेमिसाल जनचौपाल' कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
मंच पर ही बढ़ गया विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में भी मंच पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मंच पर सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। स्थिति बिगड़ती देख कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तत्काल बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत कराया गया।
थाने पहुंचा मामला
घटना के बाद भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी अपने समर्थकों और कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ ताला थाना पहुंचे थे। उन्होंने विजय पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए।
शिकायत में कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन के समय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
विजय पटेल ने आरोपों से किया इनकार
विवाद सामने आने के बाद विजय पटेल ने भी अपना पक्ष रखा था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मंच पर केवल धक्का-मुक्की हुई थी और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी सियासी चर्चा
घटना के लगभग एक सप्ताह बाद वीडियो सामने आने से मामला फिर चर्चा में आ गया है। भाजपा के भीतर मंच पर हुई इस सार्वजनिक नोकझोंक को लेकर संगठनात्मक स्तर पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस को दी गई शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी पक्ष के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!