श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल: रक्तदान को शीघ्र दर्शन से जोड़ने वाला देश का पहला ज्योतिर्लिंग; स्वास्थ्य विभाग ने मॉडल को माना सफल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर (खंडवा)।
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल शुरू की गई है। अब जो श्रद्धालु रक्तदान करेंगे, उन्हें भगवान ओंकारेश्वर के नि:शुल्क VIP दर्शन का अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है कि रक्तदान को शीघ्र दर्शन से जोड़ने वाला यह देश का पहला ज्योतिर्लिंग बन गया है। इस पहल से एक ओर श्रद्धालुओं को लंबी कतार से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध हो रहा है।
रक्तदान से मिल रहा जीवनदान और शीघ्र दर्शन
ओंकारेश्वर मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में जहां 20 से 30 हजार श्रद्धालु आते हैं, वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को यह संख्या 50 हजार से अधिक पहुंच जाती है। लंबी कतारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए इसे VIP दर्शन से जोड़ने का निर्णय लिया।
अब रक्तदान करने वाले श्रद्धालु और उनके साथ दो अन्य लोगों को नि:शुल्क VIP प्रवेश दिया जाता है। रक्तदान के बाद प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है, जिसके आधार पर उन्हें मंदिर में शीघ्र दर्शन की सुविधा मिलती है। दर्शन के बाद प्रसाद और भगवान ओंकारेश्वर का चित्र भी भेंट किया जाता है।
20 मिनट में रक्तदान, 3-4 घंटे की लाइन से राहत
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु लगभग 20 मिनट में रक्तदान कर सकते हैं और इसके बदले तीन से चार घंटे लंबी कतार में लगने से बच जाते हैं। इसके लिए मंदिर परिसर के पास पांच बेड वाला रक्तदान शिविर बनाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम रक्त संग्रह करती है।
पांच महीने में 2,362 यूनिट रक्तदान
जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अतुल माने के अनुसार इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2026 को ट्रायल के तौर पर सप्ताह में दो दिन की गई थी। श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे प्रतिदिन संचालित किया जाने लगा।
अब तक करीब 2,362 श्रद्धालु रक्तदान कर चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 40 से 50 यूनिट रक्त एकत्र किया जा रहा है, जिससे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त का पर्याप्त भंडार उपलब्ध हो गया है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल रहा है।
महाकाल, मैहर और पीताम्बरा पीठ में भी होगी शुरुआत
स्वास्थ्य विभाग ने इस मॉडल को सफल मानते हुए इसे प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, मैहर स्थित मां शारदा मंदिर, दतिया के पीताम्बरा पीठ, ओरछा सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी रक्तदान के बदले शीघ्र दर्शन की व्यवस्था लागू की जाएगी।
वाट्सएप ग्रुप से हो रहा ब्लड बैंक का समन्वय
प्रदेशभर के जिला ब्लड बैंकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक वाट़सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी जिले में रक्त की आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल संबंधित ब्लड बैंक से समन्वय कर जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराता है।
वर्तमान व्यवस्था क्या है?
ओंकारेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, शुल्क देकर VIP दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें लगभग आधे घंटे का समय लगता है। अब रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के VIP दर्शन की सुविधा मिल रही है। प्रतिदिन करीब 50 रक्तदाता अपने दो-दो परिजनों के साथ इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस तरह रोजाना लगभग 150 श्रद्धालु रक्तदान के माध्यम से नि:शुल्क VIP दर्शन कर रहे हैं।
इस अभिनव पहल को श्रद्धालुओं के बीच अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इसे "महादान के साथ महादर्शन" की अवधारणा के रूप में देखा जा रहा है। इससे एक ओर रक्तदान को बढ़ावा मिल रहा है तो दूसरी ओर समाज में सेवा और आस्था का अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!