खबर
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 6:07 pm
शेयर करें:
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

केनरा बैंक की एकतरफा कार्रवाई से बेघर हुआ सिसोदिया परिवार, सालभर से बंद मकान में चोरी की शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप

पुलिस और बैंक पर मनमानी के गंभीर आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिर्जापुर, रामजी वाटिका-2 के प्लॉट नंबर 300 पर केनरा बैंक और स्थानीय पुलिस बल द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और बैंकिंग तंत्र के अमानवीय रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यायालयीन प्रक्रिया और न्यायिक आदेशों की आड़ लेकर जिस तरह से केनरा बैंक के प्रतिनिधियों, भारी पुलिस बल, गनमैन और महिला बाउंसरों की मौजूदगी में बेदखली की कार्रवाई को अंजाम दिया गया, उसने एक पूरे परिवार को अचानक बेघर और असहाय बनाकर सड़क पर ला खड़ा किया है।

पीड़ित शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, रेनू सिसोदिया, रोशनी सिसोदिया, शिवम सिसोदिया और सिद्धार्थ सिंह राजपूत का आरोप है कि कानूनी कागजातों का डर दिखाकर उनके साथ सरासर धोखाधड़ी और घोर अन्याय किया गया है।

पीड़ितों ने बताया कि करीब एक वर्ष से बैंक ने इस मकान पर अपना कब्जा ले रखा था। इसी दौरान घर के अंदर उनका गृहस्थी का सामान, नकदी और कीमती आभूषण रखे हुए रह गए थे।

इस अवधि के दौरान मकान की खिड़की की जाली टूटी हुई पाई गई थी, जिससे घर में चोरी होने की स्पष्ट आशंका बनी और इस संबंध में तेजाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई और न ही कोई वैधानिक कदम उठाया गया।

पीड़ित परिवार की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि बैंक ने उनकी करोड़ों रुपए मूल्य की कीमती संपत्ति को कौड़ियों के भाव नीलाम कर दिया, जबकि परिवार बकाया राशि चुकता करने के लिए आज भी पूरी तरह से तैयार है।

पीड़ितों का कहना है कि बैंक प्रबंधन ने उनकी बात सुनने या कोई बीच का कानूनी रास्ता निकालने के बजाय अचानक बलपूर्वक कार्रवाई का रास्ता चुना। कार्रवाई के नाम पर पीड़ित परिवार की गृहस्थी के सामान को बेरहमी से घर से निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे बचा-खुचा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कार्रवाई के दौरान मौके का माहौल किसी छावनी जैसा बना दिया गया था। बैंक अधिकारी अपने साथ बंदूकधारी गनमैन, महिला बाउंसर और तेजाजी नगर पुलिस बल को लेकर पहुंचे थे।

जब पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपनी संपत्ति को इस तरह नीलाम करने और सामान को सड़क पर फेंके जाने का विरोध किया, तो केनरा बैंक के वकीलों और प्रतिनिधियों ने न्याय की गुहार लगा रहे बेबस परिजनों को शांत करने के बजाय शासकीय कार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की सीधी धमकियां दीं।

कल हुई इस पूरी बेदखली कार्रवाई के बाद अब पीड़ित परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। अपने ही घर से बेदखल किए गए सिसोदिया परिवार का दर्द यह है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और न्याय दिलाने वाले तंत्र के दरवाज़े बंद हो जाएं, तो वे कहां जाएं और किससे न्याय की गुहार लगाएं।

पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि न्यायालय के आदेशों की आड़ में बैंक और पुलिस प्रशासन ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ अन्याय किया है, जिसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

यह बैंक कुर्की की कार्रवाई है। बैंक ने इसका पजेशन पहले ही ले लिया था। उस समय भूमि स्वामी सामान लेने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने सामान और पजेशन को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

हाई कोर्ट के आदेशानुसार यहां रखे सामान को खाली कराकर बैंक को पजेशन दिलाने की कार्यवाही की जा रही है। चोरी के आरोपों से संबंधित मामला बैंक और मकान मालिक के बीच का विषय है। पूर्व में 8 तारीख को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उस दिन पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण तिथि बढ़ाई गई थी। उसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। - संगीता, राजस्व निरीक्षक

बैंक का फिजिकल पजेशन था। बैंक ने इस प्रॉपर्टी को सोल्ड आउट कर दिया है। और जिसको यह प्रॉपर्टी बेची गई है, उसे फिजिकल पजेशन देने के लिए हम यहा आए हुए हैं। - शशिकांत, चीफ मैनेजर, नवलखा ब्रांच, केनरा बैंक

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

43 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!