खबर
Top News

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी: जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को नए कृषि यंत्रों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने की प्रदेश सरकार की पहल इंदौर जिले के तीन किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर आयोजित 'किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026' के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता की लॉटरी में जिले के तीन किसानों का चयन हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीनों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर परिषद के सदस्य नंदू पहाड़िया, पार्षद प्रशांत बड़वे सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

किसी को ट्रैक्टर, किसी को बुलेट तो किसी को ई-स्कूटी
कृषि विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत इंदौर जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों को पुरस्कार के लिए चुना गया। देपालपुर तहसील के ग्राम बछौड़ा निवासी जितेंद्र पिता प्रहलाद सिंह मौर्य को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7 लाख 26 हजार रुपए कीमत का ट्रैक्टर दिया गया। हातोद तहसील के ग्राम कराड़िया निवासी गोपाल सिंह पिता रूपचंद चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 1 लाख 68 हजार रुपए कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई।

इसी तरह मल्हारगंज तहसील के ग्राम नैनोद निवासी शैलेन्द्र पिता गोकुल सिंह को तीसरे पुरस्कार के रूप में 1 लाख 20 हजार रुपए की ई-स्कूटी के लिए राशि प्रदान की गई। तीनों किसानों के लिए यह सम्मान खेती के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी खुशी का अवसर बन गया।

27 अक्टूबर को भोपाल में हुई थी विजेताओं की घोषणा
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया था। इसके अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले से कृषि क्षेत्र में तीन विजेताओं का चयन करने की व्यवस्था की गई थी। भोपाल के रविंद्र भवन में 27 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में लॉटरी के माध्यम से विजेताओं के नाम घोषित किए गए थे। इंदौर जिले के तीनों किसानों को अब स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कार सौंपे गए।

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
पुरस्कार मिलने के बाद तीनों किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाना अच्छी पहल है। इससे किसानों में उत्साह बढ़ता है और आधुनिक खेती अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

किसानों ने कहा कि खेती में नई तकनीक और आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल समय की जरूरत है। ऐसी योजनाओं से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नए प्रयोग करने और कृषि कार्यों को आसान बनाने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


संबंधित समाचार

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त
Top News

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

25 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा
Top News

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

about 1 hour ago
नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज
Top News

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक
Top News

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

about 1 hour ago
दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा
Top News

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

about 1 hour ago
दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा
Top News

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

about 2 hours ago
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Top News

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी
Top News

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

about 2 hours ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

about 2 hours ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

about 3 hours ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

about 3 hours ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

about 3 hours ago
नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी
Top News

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा
Top News

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़
Top News

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!