दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा: भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच भले ही तलवारें खिंची रहती हों, लेकिन रविवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सियासत का अलग ही रंग देखने को मिला। शहर में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और राजनीतिक मोर्चेबंदी करने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे एक ही विमान में साथ नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों दलों के नेताओं ने साथ बैठकर नाश्ता किया और एक-दूसरे को घर से लाए पकवान खिलाए।
दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के करीब 40 नेता सुबह इंडिगो की फ्लाइट से रवाना हुए। इनमें चिंटू चौकसे, सत्यनारायण पटेल, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, रघु परमार और लोकेश हार्डिया सहित अन्य नेता शामिल थे। इसी फ्लाइट में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी सवार थे। वे दिल्ली से झारखंड देव दर्शन के लिए जाने वाले थे।
पोहे-पराठों से थेपलों तक पहुंची मेहमाननवाजी
विमान में कांग्रेस नेताओं ने सुमित मिश्रा को अपने साथ नाश्ता करने के लिए बुलाया। उन्हें पोहे और पराठे खिलाए गए। जवाब में सुमित ने घर से लाए थेपले सभी को परोसे। शैलेष गर्ग ने उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। खास बात यह रही कि रविवार को सुमित मिश्रा का जन्मदिन भी था। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी और विमान में ही जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
शहर में सियासी टक्कर, आसमान में दोस्ताना अंदाज
नगर निगम से लेकर शहर के मुद्दों तक भाजपा और कांग्रेस के नेता अक्सर आमने-सामने रहते हैं। दोनों दलों के नगर अध्यक्ष भी राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन दिल्ली की इस उड़ान में न आरोप-प्रत्यारोप थे और न राजनीतिक कटाक्ष। यहां पोहे, पराठे, थेपले और लड्डुओं के बीच हंसी-मजाक का दौर चलता रहा।
एक तरफ कांग्रेस नेता दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तो दूसरी तरफ भाजपा नगर अध्यक्ष अपने अलग कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। राजनीतिक रास्ते भले ही अलग थे, लेकिन फ्लाइट में नाश्ते की मेज साझा हो गई। इंदौर की सियासत में यह दोस्ताना उड़ान अब चर्चा का विषय है।
संबंधित समाचार

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!