वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक: कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समारोह में रविवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। स्कूली बच्चों की आदिवासी लोकगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बनाया कि मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल और नवागत कलेक्टर विवेक कुमार भी आदिवासी लोकधुन पर कदम मिलाते नजर आए। समारोह में मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
दरअसल, 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आदिवासी लोककला, परंपराओं और संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसी दौरान एक आदिवासी लोकगीत की धुन शुरू हुई तो वहां मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उत्साह में मंच के सामने आ गए और बच्चों के साथ थिरकने लगे।
सांसद ने गिनाए प्रदेश के 70 साल के विकास के पड़ाव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की 70 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा सरकारों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में प्रदेश में जिस गति से विकास हुआ, वैसा विकास गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में नहीं हो सका।
लोकसंस्कृति के रंग में रंगा स्थापना दिवस
समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों के जरिए आदिवासी संस्कृति और लोकपरंपराओं की झलक देखने को मिली। वहीं सांसद, विधायक, महापौर और कलेक्टर का लोकगीत पर थिरकना कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गया। स्थापना दिवस का समारोह भाषणों और औपचारिकताओं से आगे बढ़कर लोकसंस्कृति के उत्सव में तब्दील हो गया।
संबंधित समाचार

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!