आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजे की मौत: महुए के पेड़ के नीचे लिया था सहारा; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
जिले के गुलखेड़ी गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे चाचा और भतीजा बिजली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई
जानकारी के अनुसार, गुलखेड़ी निवासी 45 वर्षीय विष्णु भिलाला और उनके 25 वर्षीय भतीजे रामदयाल भिलाला शुक्रवार शाम खेत में प्याज समेटने और उसे भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
महुए के पेड़ के नीचे लिया था सहारा
बारिश और तेज गर्जना से बचने के लिए दोनों खेत में मौजूद एक महुए के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी और उसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। खेत से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को तत्काल पचोर सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पचोर पुलिस ने डॉक्टर पी.एस. परमार की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव में पसरा शोक
एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गुलखेड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मेहनती किसान थे और रोजमर्रा के कृषि कार्य में जुटे रहते थे।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़ा होना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेना जरूरी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!