खबर
Top News

हुडी पहने दो संदिग्ध कैमरे में कैद: बाणगंगा हाउस कीपिंग कर्मचारी हत्याकांड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
हुडी पहने दो संदिग्ध कैमरे में कैद

हत्यारों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम

अलसुबह महिला के घर से निकलते हुए दिखे बदमाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में कल हुए हाउसकीपिंग कर्मचारी हत्याकांड में पुलिस अभी हत्यारों का पता नहीं लगा पाई हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जो कि अलसुबह के बताए जा रहे हैं। इसमें हुडी पहने दो संदिग्ध बदमाश सीसीटीवी कैमरों में महिला के घर की गली से निकलते कैद हुए हैं।

बदमाशों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी ने दस हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस विभिन्न एंगलों पर भी काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि कल सुबह बाणगंगा पुलिस को गायत्री पति सुनील धीमान (36) की लाश उसके घर में मिली थी। टीसीएस में हाउस किपिंग का काम करने वाली गायत्री के बदन पर उसकी कंपनी की वर्दी थी। पुलिस का कहना था कि वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थी।

जब पुलिस को उसका शव मिला तो उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह आई कि घटना स्थल के आसपास कैमरे काफी दूर लगे हैं, जिससे स्पष्ट फुटेज मिलना कठिन हो रहा है।

टीआई सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के घर से लेकर आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज जुटाई है। कुछ संदिग्धों की आवाजाही दिखाई दी है। वहीं, डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास का कहना है कि दो संदिग्ध अलसुबह करीब 4 बजे महिला के घर की गली से निकलते हुए दिखे हैं।

डीलडोल से दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। बदमाश हुडी पहने हैं। स्थानीय रहवासियों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही। एसीपी रूबीना मिजवानी के नेतृत्व में एक टीम को इसी काम में लगाया है।

साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया है। संदेहियों की पहचान होने पर सूचना करता उन्हें सीधे 94256-93048 पर सूचना दे सकता है। यदि वह चाहता है तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

ड्यूटी पर जाने से पहले हुई वारदात- बताते हैं टीसीएस कंपनी की हाउस कीपिंग कर्मचारी गायत्री रोजाना सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाती थी। वह ड्यटी पर जाने की तैयारी में ही थी। उसका पति मंद बुद्धि बताया जा रहा है। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी।

संभवत: कोई चोरी, लूट या गलत काम की नीयत से उसके घर में घुसा और विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया था।

पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। इसके चलते पता नहीं चला है कि उसकी मौत कैसे हुई। हालांकि दम घुटने से मौत की बात कही जा रही है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 13 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 13 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 13 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 14 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 14 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 14 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 14 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 14 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 14 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 14 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 14 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 14 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 14 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 14 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!