खबर
Top News

भंडारी ब्रिज के नीचे दो तस्कर दबोचे: 1.70 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
भंडारी ब्रिज के नीचे दो तस्कर दबोचे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से कुल 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.70 लाख रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर-4 रोड क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कोहिनूर कॉलोनी, आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय इलियास खान और 29 वर्षीय समीर लतीफ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक तथा एक कपड़े की थैली से कुल 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

दोनों आरोपियों पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज
पुलिस के अनुसार इलियास के पास से प्लास्टिक की थैली और समीर के पास से कपड़े की थैली में मादक पदार्थ मिला। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी समीर लतीफ के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ की तस्करी करना स्वीकार किया है।

पुलिस अब ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य खरीदारों एवं तस्करों की तलाश में जुटी है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार शहर में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित
Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

about 1 hour ago
तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल
Top News

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

about 2 hours ago
स्कूल निरीक्षण पर बवाल
Top News

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

about 2 hours ago
पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
Top News

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला
Indore

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

about 3 hours ago
साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

about 3 hours ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

about 3 hours ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

about 3 hours ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 4 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 4 hours ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 5 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 5 hours ago
फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल
Indore

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

about 5 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 6 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 6 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 6 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 7 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 7 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!