3.20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
यह खेप दोपहिया वाहन की सीट में छुपाकर रखी थी। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने लक्ष्मीबाई नगर मैन रोड क्षेत्र में की गई।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उसमें संलिप्त बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम संदिग्धों की पतारसी कर रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति सड़क किनारे काले रंग की बाइक के साथ खड़े दिखाई दिए, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कमललाल मेघवाल और नरेंद्रलाल मेघवाल निवासी झालावाड़, राजस्थान बताए। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो सीट के अंदर छुपाकर रखी गई 31.86 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमललाल मेघवाल के खिलाफ पूर्व में भी राजस्थान के झालावाड़ में एक आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी कमल मजदूरी करता है और दूसरी कक्षा तक ही पढ़ा-लिखा है, जबकि दूसरा आरोपी नरेंद्रलाल मेघवाल दसवीं पास है और दुकान चलाता है।
इसे लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अवैध लाभ कमाने की नीयत से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से 31.86 ग्राम एमडी के अलावा एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!