एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: शौक पूरा करने बने नशे के सौदागर; नकदी भी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 54.76 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से लाखों रुपए का मादक पदार्थ, नकदी और वाहन जब्त किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी खुद नशे के आदी थे और अपनी लत पूरी करने के लिए ड्रग्स की तस्करी करने लगे थे।
5.5 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के अनुसार 18-19 जून की रात पुलिस गश्त के दौरान कैदी ढाबे के पास एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 54.76 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 5.5 लाख रुपए आंकी गई है।
कार से नकदी भी बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोयत निवासी रामेश्वर मुड़ेल और सिराली थाना क्षेत्र के रोलगांव निवासी बबलू उर्फ विनोद यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे से 69,500 रुपए और ड्राइवर सीट के पीछे से 43,200 रुपए नकद बरामद किए गए।
इस प्रकार कुल 1,12,700 रुपए नकदी जब्त की गई। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की कार भी अपने कब्जे में ले ली है।
नशे की लत ने बनाया तस्कर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले स्वयं एमडी पाउडर का सेवन करते थे। धीरे-धीरे नशे की लत बढ़ने पर उन्होंने इसकी बिक्री और तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें मादक पदार्थ कहां से मिलता था और उनके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
दर्शन कर लौटते समय दबोचे गए
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गुरुवार को नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय हरदा के कैदी ढाबे के पास पुलिस की कार्रवाई में वे पकड़े गए। दोनों के खिलाफ हरदा कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों पर पहले भी मारपीट सहित अन्य अपराध दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!