थाने से फरार तस्कर मामले में दो पुलिसकर्मी निपटे: 48 घंटे बाद भी नहीं पकड़ाया; सनावद, मंडलेश्वर में दबिश के बाद अब भोपाल और चेन्नई तक तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस बदमाश को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी, वही पुलिस की आंखों के सामने हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। घटना के 48 घंटे बाद भी द्वारकापुरी पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन अफसरों ने दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही का दोषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया है। अफसरों का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अवैध शराब के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा साबिर उर्फ गंजू (33) परसों पकड़ाया था। द्वारकापुरी पुलिस चालान तैयार कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की और हिरासत में रखा।
शाम को भोजन कराने के बाद आरोपी को हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को लगाई गई हथकड़ी या तो ढीली थी या उसका आकार बड़ा था। इसी का फायदा उठाकर उसने हाथ बाहर निकाल लिया। थाने के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब ड्यूटी पर तैनात संतरी वाशरूम गया था।
लौटने के बाद वह वायरलेस सेट पर आ रहे संदेश सुनने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान आरोपी पिछले दरवाजे की ओर बढ़ा और आराम से थाने से बाहर निकल गया। फरारी के बाद पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं। सबसे पहले आरोपी के मूल निवास सनावद (मंडलेश्वर)और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की एक बहन भोपाल और दूसरी चेन्नई में रहती है।
दोनों शहरों में भी पुलिस टीमें भेजने की तैयारी
इसी आधार पर अब दोनों शहरों में भी पुलिस टीमें भेजने की तैयारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी रिश्तेदारों के यहां शरण लेने की कोशिश कर सकता है। द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच एसीपी शिवेंदु जोशी कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशन में की जा रही है।
एचसीएम और संतरी पर कार्रवाई
थाने के सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया घटना के समय थाने पर मौजूद एचसीएम ड्यूटी कर रहे एएसआई भारत सिंह मेड़ा और संतरी ड्यूटी कर रहे आरक्षक कृष्णा बघेल (बैच नं. 612) की लापरवाही सामने आई है।
इन दोनों को एडीसीपी दिशेष अग्रवाल के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में प्राथमिक जांच चल रही है और भी लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!