चोरी की दो घटनाएं: स्टोर के गार्ड ने चुराए कीमती सामान; ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से उड़ाए 42 बॉक्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां स्टोर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ही चोरी करते हुए CCTV में कैद हुआ, वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट की खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़कर 42 बॉक्स माल चोरी कर लिया।
पहला मामला: स्टोर में तैनात गार्ड ही निकला चोर
तिलक नगर क्षेत्र में स्थित एक स्टोर से लगातार माल कम होने की शिकायत पर जब प्रबंधन ने स्टॉक ऑडिट और CCTV फुटेज की जांच कराई, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि स्टोर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने ही की थी।
तिलक नगर पुलिस ने दीपक सनोटिया (निवासी विजयनगर) की शिकायत पर पवन गाडगे (निवासी मयूर नगर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता दीपक सनोटिया ने बताया कि वे जानसन लिफ्ट ग्लोबल पैराडाइज कंपनी (रिंग रोड) में सुरक्षा सेवाएं देने वाली एजेंसी का कार्य देखते हैं।
ड्यूटी के दौरान बाहर रखता था सामान
15 जनवरी को कंपनी के मैनेजर ने माल में कमी पाए जाने पर मटेरियल ऑडिट कराया। इसके बाद CCTV फुटेज देखने पर गार्ड पवन गाडगे को स्टोर से सामान चोरी करते हुए देखा गया।
आरोप है कि गार्ड ने
फिलर वेट लीड, वेट फॉर लोड टेस्ट, फिलर वेट, ब्रेक क्वाइल, ट्रांसफार्मर, व्हील शाफ्ट, आरआर क्वाइल जैसे कीमती सामान चुराए। वह ड्यूटी के दौरान सामान बाहर रख देता था और बाद में उसे उठाकर ले जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी का माल अन्य लोगों को बेच दिया।
दूसरा मामला: ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से 42 बॉक्स चोरी
लसूडिया थाना क्षेत्र में भी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट की खड़ी गाड़ियों के कांच तोड़कर उनमें रखा कीमती माल चुरा लिया। पुलिस के अनुसार रवि कुमार ठाकुर (निवासी सिंगापुर टाउनशिप) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रवि कुमार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन और टाटा एस को माल से भरकर लोहामंडी स्थित सनातन हाउस के सामने खड़ा किया गया था।
सुबह टूटी मिली गाड़ियां, माल गायब
शनिवार सुबह जब ड्राइवर जयप्रकाश गाड़ियों की जांच करने पहुंचा, तो उसने देखा कि बोलेरो वाहन के कांच टूटे हुए थे और अंदर रखा करीब 42 बॉक्स माल गायब था। यह माल स्मार्क टाइम लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और तनिष्क ट्रांसपोर्ट तक पहुंचाया जाना था। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों ही मामलों में पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश और आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!