नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत: मछुआरों की मदद से निकाले गए शव; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वारासिवनी।
बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वैनगंगा नदी में नहाने गए दो दोस्तों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहाते समय गहरे गड्ढे में चले गए
जानकारी के अनुसार, साहिल भालाधरे (18) और अक्षय लानगे (18) सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास बहने वाली वैनगंगा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी पर बने पुल के नीचे स्थित एक गहरे गड्ढे में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों युवक खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए।
मछुआरों की मदद से निकाले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही खैरलांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की सहायता से नदी में तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
एक साथ दो मौतों से गांव में शोक
एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक अच्छे मित्र थे और अक्सर साथ रहते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस कर रही जांच
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!