ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 13.30 ग्राम नशा किया जब्त; पुराने अपराधी हैं आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए हीरा नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्राउन शुगर बरामद
आरोपियों के पास से 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है।
घेराबंदी कर पकड़े
शुक्रवार को हीरा नगर थाना पुलिस की टीम एमआर-10 रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास दो युवक बाइक पर संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए।
जैसे ही युवकों ने पुलिस वाहन देखा, वे घबराकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी में खुला राज
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम रोहन कदम (24) निवासी भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी, गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार (23) निवासी हीरा नगर बताए। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास मौजूद थैली से ब्राउन शुगर बरामद हुई।
नशे की लत और जल्दी अमीर बनने की चाह
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे खुद की नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए कम दाम में नशा खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे।
पुराने अपराधी हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!