सड़क दुर्घटना में दो मौत: एक हुआ घायल; शव के पास से मिला चाकू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल देर रात मानपुर क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं, उनका साथी घायल हो गया। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है। शव के पास से चाकू मिलने के चलते मामला थोड़ा पेचीदा हो गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कल रात करीब 12 बजे 108 को राहगीरों ने जानापाव मंदिर से चार किलोमीटर की दूर तीन युवकों के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दो युवकों की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस एक घायल को लेकर एमवाय रवाना हो गई।
शव के पास से खुला चाकू भी बरामद हुआ, जिसे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर मोबाइल नंबर के आधार पर उनके परिजन को सूचना दी। मानपुर टीआई महेंद्र मकासरे के अनुसार मृतकों की शिनाख्त शैलेंद्र पिता बाबूलाल (30) निवासी ग्राम कुवाली (मानपुर) और अतुल पिता संतोष्ज्ञ मकवाना (19) निवासी ग्राम जामली (बड़गोंदा) के रूप में हुई है।
वहीं, घायल का नाम बलराम पिता जयराम (22) निवासी ग्राम थरलाई (मानपुर) है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि घायल बलराम ने एंबुलेंस वालों को एक्सीडेंट की जानकारी दी थी। घटनास्थल और घावों को देखकर भी मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। फिलहाल शवों को पीएम के लिए भिजवाया है। घटना के समय के हिसाब से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!