करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत: सिंचाई के दौरान हुआ हादसा; दोनों परिवारों के थे इकलौते बेटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबला की बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों को तुरंत पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोटर पंप के करंट की चपेट में आया किसान
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच गांव में गेहूं की फसल की सिंचाई का काम चल रहा था। इसी दौरान कमल सिंह (35) पुत्र मान सिंह अपने खेत में मोटर पंप से पानी दे रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
बचाने पहुंचे भाई भी करंट में फंसे
कमल सिंह को तड़पता देख उसके बड़े पापा तके सिंह के बेटे देव सिंह (45) उसे बचाने के लिए दौड़े। देव सिंह ने कमल को करंट से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों चचेरे भाई बिजली के झटके से गंभीर रूप से झुलस गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली के तार अलग किए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई।
दोनों परिवारों के थे इकलौते बेटे
बताया जा रहा है कि देव सिंह और कमल सिंह दोनों ही अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। देव सिंह के एक छोटा बेटा है, जबकि कमल सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

गार्ड ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस को पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!