खबर
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार: सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों के साथ ही चोरी की चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की 10 ग्राम सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर जब्त किया है।

खास बात यह कि स्पेशल क्राइम यूनिट ने करीब 16 किलोमीटर के रूट पर लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों अनुराग सुनहरे (21) व अमित कोरी (18) दोनों निवासी भागीरथपुरा को धरदबोचा।

पुलिस के मुताबिक वारदात 2 अक्टूबर को किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही महिला के साथ हुई थी। पीछे से एक्टिवा पर आए दो बदमाश उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस का केस दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चेन स्नेचिंग करना स्वीकारा। उनसे चेन खरीदने वाले सुनार का नाम चिराग अहिरवार (23) निवासी भागीरथपुरा बताया गया है।

नंबर प्लेट व रेडियम लगाया, फिर भी पुलिस से बच नहीं पाए...वारदात के समय आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक्टिवा स्कूटर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वहीं घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने एक्टिवा पर नंबर प्लेट और रेडियम लगा दिया था, लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं पाए।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनुराग पर तीन व अमित पर एक केस पूर्व में दर्ज है। मामले में चोरी व लूट की अन्य वारदातों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

5 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

18 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

30 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

36 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

42 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

44 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!