शोरूम के सामने गिरे पेड़ की चपेट में आने से थार समेत दो कारें हुई क्षतिग्रस्त: इंदौर विकास योजना; अटल द्वार से वीर सावरकर प्रतिमा तक हटाए बाधक निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने विकास योजना के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जोन क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 43 के अंतर्गत आने वाले अटल द्वार से वीर सावरकर प्रतिमा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को नगर निगम के रिमूवल अमले ने जमींदोज कर दिया।
इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से सड़कों तक आगे बढ़ी हुई बाउंड्री वॉल बाधक बनी हुई थीं, जिन्हें निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के जंजीरवाला चौराहे के पास एक बड़ा हादसा भी सामने आया।
शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के दौरान जंजीरवाला चौराहे से इंडस्ट्री हाउस जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध काल्याण्या शोरूम के ठीक सामने एक विशाल और पुराना नीम का पेड़ अचानक भरभराकर सीधे सड़क पर गिर गया।
इस घटना के श्मदीद सूरज पाटीदार ने बताया कि महज दो दिन पहले ही इस मार्ग पर नर्मदा पाइपलाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई का काम किया गया था, जिसके तुरंत बाद नगर निगम की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए यहां बाउंड्री वॉल तोड़ने की कार्रवाई की।
इस दोहरी खुदाई और तोड़फोड़ के कारण पेड़ की जड़ें पूरी तरह कमजोर होकर हिल गईं और शाम को हुई बारिश के दबाव को न झेल पाने के कारण यह भारी-भरकम पेड़ बीच सड़क पर आ गिरा।
पेड़ के गिरते ही वहां खड़ी एक महिंद्रा थार वाहन क्रमांक एमपी 11 जेडई 1532 और एक मारुति ब्रेजा कार उसकी चपेट में आ गई, जिससे दोनों ही चौपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा
गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था और न ही कोई राहगीर इसकी जद में आया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालांकि, पेड़ गिरने की वजह से इस व्यस्ततम मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना की सूचना मिलते ही उद्यान विभाग की टीम ने कटर और क्रेन जैसी आवश्यक मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाते हुए यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कराया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!