बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने दो कार और दो बुलेट को लिया चपेट में: देर रात नशे में धुत तेज रफ्तार चालक का कहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खजराना थाना क्षेत्र में बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर आतंक मचा दिया।
बेकाबू कार ने दो कार और दो बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महालक्ष्मी नगर की ओर से आ रही हुंडई आई-टेन कार (एमपी 09 डब्ल्यूएच 8374) तेज रफ्तार में थी। कार चालक ने बॉम्बे हॉस्पिटल के ठीक सामने मेडिकल शॉप के पास खड़ी रिट्ज कार (एमपी 09 सीएन 5977) को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिट्ज कार आगे लगे बोर्ड से जा टकराई। रिट्ज कार की टक्कर से पास खड़ी एक बाइक अंडरग्राउंड बनी दुकान में जा गिरी, जबकि दूसरी बुलेट भी संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ी।
इसी दौरान रिट्ज कार के आगे खड़ी एक अन्य कार (एमपी 09 एएम 0249) भी हादसे की चपेट में आ गई। इस कार में एक युवक और करीब चार युवतियां सवार थीं। टक्कर के चलते कार का पिछला हिस्सा अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और आई-टेन कार चालक अमन गुप्ता को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।
खजराना पुलिस के मुताबिक मामले में कोई फरियादी सामने नहीं आया है जिसके चलते चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज कर छोड़ दिया।
... फिर भी नहीं रुक रही लापरवाही
शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने के कारण लगातार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले तेजाजी नगर बायपास पर पार्टी से लौट रहे चार लोग हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी वही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
वहीं कनाड़िया थाना क्षेत्र में नशे में धुत दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी रात नशे में धुत चालक तेज रफ्तार कार होने के कारण खंभे से जा घुसा था। इसके अलावा खजराना, विजयनगर और लसूड़िया क्षेत्रों में हाल के दिनों में कई नशेड़ी चालक चेकिंग पॉइंट तक उड़ा चुके हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!