खबर
Top News

पीसीसी चीफ की मुसीबतें बढ़ीं: गिरफ्तारी वारंट जारी; कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
पीसीसी चीफ की मुसीबतें बढ़ीं

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए कथित विवादित बयान से जुड़े मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए
अदालत ने भिंड पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर पटवारी की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित की गई है।

पुलिस के जवाब पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि जीतू पटवारी का पता नहीं चल पा रहा है। इस पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पटवारी लगातार सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, तो पुलिस उन्हें तलाशने में असफल कैसे हो सकती है। अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था बयान
मामला 27 अप्रैल 2024 का है। उस समय लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में उमरी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सभा के दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भारतीय जनता पार्टी से कथित सांठगांठ के आरोप लगाए। शिकायत के अनुसार उन्होंने बिना किसी ठोस आधार के लेन-देन संबंधी आरोप भी लगाए और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

शिकायत के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
देवाशीष जरारिया की शिकायत पर 4 मई 2024 को भिंड जिले के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के साथ चुनावी सभा का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया था। जांच के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया।

एफआईआर के अनुसार, पटवारी ने सभा में कहा था कि बसपा प्रत्याशी भाजपा से मिले हुए हैं और मतदाताओं से बसपा को वोट नहीं देने की अपील की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन बयानों से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा।

पहले भी जारी हो चुका था समन
इस मामले में अदालत ने पहले भी जीतू पटवारी को समन जारी कर 16 जनवरी 2026 को पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अगली सुनवाई 27 जुलाई को
अब अदालत ने भिंड पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई 27 जुलाई को जीतू पटवारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत के समक्ष उनकी पेशी और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर होगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 10 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 11 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 11 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 12 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 12 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!