खबर
Top News

ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा: मां के रिश्ते और जमीन विवाद से नाराज बेटे ने की तीन हत्याएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 12:32 pm
शेयर करें:
ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। म्याना थाना क्षेत्र में एक मकान से तीन शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृत महिला के बेटे को मुख्य आरोपी बनाया है।

जांच में सामने आया है कि मां के कथित संबंधों और जमीन विवाद से नाराज बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां, उसके परिचित और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

बदबू से खुला हत्याकांड का राज
म्याना के हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान बाहर से बंद मिला। गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर एक कमरे में सड़ी-गली अवस्था में एक शव मिला।

शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान में भ्रम की स्थिति बन गई। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान ओमप्रकाश शर्मा के रूप में हुई और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

दूसरे दिन मिले दो और शव
मामले की जांच जारी थी कि अगले दिन उसी परिसर के एक अन्य बंद कमरे से दो और शव बरामद हुए। दोनों शव भी सड़ी-गली हालत में थे। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जांच में महिला की पहचान बदरवास निवासी विंदा बाई जाटव और पुरुष की पहचान कोलारस निवासी रामकिशन जाटव के रूप में की गई।

पहचान में हुई बड़ी गलती
मामला तब और उलझ गया जब रामकिशन जाटव के बेटे ने दूसरे कमरे से मिले पुरुष शव को अपने पिता मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा पहचान प्रक्रिया कराई।

परिजनों ने पैरों की बनावट और गले में पहनी चेन के आधार पर शव की पहचान ओमप्रकाश शर्मा के रूप में की। तब खुलासा हुआ कि जिस शव का पहले ओमप्रकाश शर्मा समझकर अंतिम संस्कार किया गया था, वह वास्तव में रामकिशन जाटव का था।

सीसीटीवी, साइबर और एफएसएल जांच से सुलझी गुत्थी
तीन शव मिलने के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साइबर टीम को सक्रिय किया गया और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की मदद ली गई। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

मां के कथित संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण
गुना पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विंदा बाई का बेटा सीताराम इस ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी है।

पुलिस जांच के अनुसार, सीताराम अपनी मां के ओमप्रकाश शर्मा के साथ कथित संबंधों को लेकर नाराज था। इसके अलावा जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची।

शराब पार्टी के दौरान की गई तीनों हत्याएं
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को विंदा बाई, ओमप्रकाश शर्मा और रामकिशन जाटव एक साथ मौजूद थे। इस दौरान शराब पार्टी चल रही थी।

गला दबाकर मारा
आरोप है कि सीताराम ने अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र और एक अन्य साथी के साथ मिलकर तीनों का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शवों को अलग-अलग कमरों में छोड़कर फरार हो गए।

कमरे कई दिनों तक बंद रहे और शव सड़ने लगे। बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी सीताराम और उसके साथी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस ट्रिपल मर्डर ने पूरे गुना जिले को झकझोर दिया है। रिश्तों, अविश्वास और जमीन विवाद से जुड़ा यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

less than a minute ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

21 minutes ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 1 hour ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 2 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 2 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 2 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 2 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 2 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 3 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 3 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 3 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 3 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 3 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 3 hours ago
जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना
Top News

जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना:शहर को दी जा रही सजा; सड़क से गलियों तक वाहनों का कब्जा

about 3 hours ago
100 करोड़ की जमीन का खेल
Top News

100 करोड़ की जमीन का खेल:निगम के कागजों में फर्जीवाड़ा पकड़ा; फिर भी जिम्मेदारों पर एक्शन का इंतजार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!