खबर
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: 9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 5:35 pm
शेयर करें:
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के लालगुवाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे।

इस दौरान जुआ अड्डा संचालक राजू टांक और पीयूष जैन गिरकर घायल हो गए।

मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया
दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 85 हजार रुपये नकद, तीन वाहन और जुआ खेलने का सामान जब्त किया है।

शनिवार को आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें कुछ दूर तक पैदल ले जाना पड़ा।

आधी रात मंदिर के पास शेड में पुलिस की दबिश
एएसपी राकेश पंद्रों के अनुसार, डीडी नगर थाना क्षेत्र के लालगुवाड़ी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीडी नगर और माणकचौक थाने की संयुक्त टीम बनाई गई।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव और माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने टीम के साथ मंदिर के पास बने पतरे के शेड में दबिश दी।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने सभी नौ लोगों को पकड़ लिया।

भागते समय गिरे दो आरोपी, पैर में फ्रैक्चर
पुलिस के मुताबिक, जुआ अड्डा संचालित करने वाला राजू टांक (40) और पीयूष जैन (35) भागने के दौरान गिर गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों में रतलाम के अलावा धार और झाबुआ जिले के निवासी भी शामिल हैं।

नकदी, ताश के पत्ते और तीन वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.85 लाख रुपये नकद, ताश के पत्ते, बैटरी, हेलोजन लाइट और वायर बरामद किए।

इसके अलावा बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस स्कूटी, MP 43 DM 3268 नंबर की बाइक और गुजरात नंबर GJ 19 AF 2965 की कार भी जब्त की गई है।

कोर्ट ले जाते समय खराब हुआ पुलिस वाहन
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस नौ आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर निकली थी। बाजना बस स्टैंड के पास अचानक पुलिस वाहन खराब हो गया।

इसके बाद पुलिस आरोपियों को कुछ दूरी तक पैदल लेकर चली। इस दौरान सड़क पर आरोपियों का पैदल जुलूस जैसा दृश्य दिखाई दिया।

बाद में दूसरा वाहन आने पर सभी को उसमें बैठाकर कोर्ट पहुंचाया गया।

थाने में मिलने वालों का लगा जमावड़ा
पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों से मिलने के लिए कई लोग थाने पहुंचे। दोपहर में एएसपी राकेश पंद्रों, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया भी थाने पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने से पहले वहां मौजूद कई लोग निकल गए।

इन नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजू टांक (40), करमदी रोड, रतलाम
पीयूष जैन (35), रामगढ़, रतलाम
जगदीश (45), लालगुवाड़ी, रतलाम
भरत (20), बोरदा, रतलाम
अक्षय टाक (30), करमदी रोड, रतलाम
अबरार (27), रेल नगर, रतलाम
मुकेश (30), कजलोरा, जिला धार
नगरसिंह (60), विवेकानंद कॉलोनी, झाबुआ
इमरान (30), भोज मार्ग, झाबुआ

डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, सभी नौ आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, जुआ अड्डा संचालक राजू टांक के खिलाफ पहले से अवैध शराब और मारपीट से जुड़े सात से आठ मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 8 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!