खबर
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड: पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में पहली बार विद्युत मांग 20 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई।

शनिवार, 21 नवंबर को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर रिकॉर्ड 20,079 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई, जिसे विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण कंपनियों ने आपसी समन्वय से बिना किसी व्यवधान के पूरा किया। इससे एक दिन पहले ही प्रदेश ने पिछले सीजन की अधिकतम 19,895 मेगावाट मांग का रिकॉर्ड पार किया था।

इंदौर-उज्जैन संभाग में सर्वाधिक 8186 मेगावाट मांग
एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता के अनुसार, रिकॉर्ड मांग के दौरान पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत इंदौर और उज्जैन संभाग में सर्वाधिक 8186 मेगावाट बिजली की मांग रही।

भोपाल और ग्वालियर संभाग में 6431 मेगावाट, जबकि जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में 4993 मेगावाट मांग दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सेज और रेलवे क्षेत्रों में 469 मेगावाट बिजली की आवश्यकता रही।

इन स्रोतों से जुटाई गई 20,079 मेगावाट बिजली
रिकॉर्ड मांग पूरी करने के लिए ताप विद्युत गृहों से 3452 मेगावाट, जल विद्युत परियोजनाओं से 1054 मेगावाट और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1637 मेगावाट बिजली प्राप्त की गई। इसके अलावा एनटीपीसी, बैंकिंग और अन्य स्रोतों से 13,936 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई गई। सभी स्रोतों से प्राप्त विद्युत के समन्वित प्रबंधन के जरिए प्रदेश की अधिकतम मांग पूरी की गई।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारियों को दी बधाई
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपलब्धि पर प्रदेश की विद्युत कंपनियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कर्मचारियों के परिश्रम, तकनीकी दक्षता और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है। अधिकतम मांग के दौरान उत्पादन केंद्रों, ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा गया, जिससे रिकॉर्ड स्तर की बिजली मांग के बावजूद निर्बाध आपूर्ति संभव हो सकी।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!