खबर
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा: निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 6:08 pm
शेयर करें:
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने नितिन जोशी और परागिता जोशी को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर विभिन्न कंपनियों में निवेश के बदले हर महीने 5 से 10 प्रतिशत तक लाभ देने का झूठा आश्वासन देकर लोगों से रकम ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को 20 नवंबर को गिरफ्तार किया। मामले में करीब 50 अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी की शिकायत की है।

पहले दक्षिणा देकर जीता भरोसा, फिर निवेश का जाल बिछाया
पुलिस जांच में सामने आया कि अधिकांश शिकायतकर्ता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कराने का काम करते हैं। आरोपी उन्हें अपने घर हवन और पूजा के लिए बुलाते थे तथा दक्षिणा के रूप में रुपए देते थे। इसी दौरान उनसे परिचय बढ़ाकर विश्वास हासिल किया।

इसके बाद विभिन्न कंपनियों और शेयर बाजार में निवेश करने पर हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का लालच दिया। भरोसे में आए लोगों ने नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यम से रकम सौंप दी। आरोप है कि रुपए लेने के बाद दोनों फरार हो गए।

दो शिकायतकर्ताओं से ही 1.63 करोड़ रुपए लिए
क्राइम ब्रांच के अनुसार, एक महिला शिकायतकर्ता से मार्च 2022 से सितंबर 2023 के बीच करीब 88 लाख रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से लिए गए।

इसी तरह दूसरे शिकायतकर्ता से मार्च से दिसंबर 2025 के बीच लगभग 75 लाख रुपए नकद, ऑनलाइन और क्रेडिट कार्ड के जरिए प्राप्त किए गए। दोनों मामलों में ही करीब 1.63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई।

केस दर्ज होते ही सामने आए 50 और पीड़ित
प्रारंभिक शिकायतों की जांच के बाद क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 112/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद करीब 50 अन्य लोगों ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया कि नितिन और परागिता जोशी ने उनसे भी निवेश के नाम पर रकम ली थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, नकद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से दी गई कुल राशि करीब 10 करोड़ रुपए है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(5), 318(4) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब निवेश के नाम पर प्राप्त रकम, लेनदेन और अन्य शिकायतों की जांच कर रही है। विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!