खबर
Top News

100 करोड़ की जमीन का खेल: निगम के कागजों में फर्जीवाड़ा पकड़ा; फिर भी जिम्मेदारों पर एक्शन का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
100 करोड़ की जमीन का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम आदमी मकान बनाने के लिए निगम के चक्कर काटे तो नियम-कानून की लंबी सूची सामने आ जाती है, लेकिन न्यायनगर एक्सटेंशन की करीब 100 करोड़ रुपए की जमीन के मामले में निगम के अफसरों की भूमिका पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोप है कि जमीन के पुराने दस्तावेज और न्यायालयीन आदेश सामने होने के बावजूद अधिकारियों ने ऐसी जानकारी छिपाई, जिससे मेसर्स श्रीराम बिल्डर्स के भागीदार शशिभूषण खंडेलवाल को फायदा पहुंचा।

अब सवाल यह है कि जब तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने 2021 में तीन भवन अनुमतियां निरस्त कर दी थीं, तो उसके बाद जिम्मेदारों की जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई?

एडवोकेट डॉ. मनोहर दलाल ने अपने पक्षकार इंदर प्रजापत की ओर से आयुक्त क्षितिज सिंघल को 29 सितंबर 2026 को स्मरण-पत्र सौंपकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में तत्कालीन राजस्व अधिकारियों, निगम अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

तीन अनुमतियां निरस्त, फिर भी विवाद खत्म नहीं- मामले में तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल का 13 अगस्त 2021 का आदेश सबसे अहम है। निगम की जांच में सामने आया था कि न्याय विभाग कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था की न्यायनगर एक्सटेंशन कॉलोनी से संबंधित जमीन के दस्तावेजों की जानकारी छिपाकर भवन निर्माण अनुमतियां ली गई थीं।


इसके बाद 16 फरवरी 2021 को जारी भवन अनुज्ञा क्रमांक 1208, 1214 और 1215 निरस्त कर दी गईं यानी निगम के अपने आदेश में ही अनुमति हासिल करने के तरीके पर सवाल उठ चुके थे।

हाई कोर्ट से याचिका वापस, अब जवाबदेही से दूरी क्यों?- भवन अनुमतियां निरस्त होने के बाद श्रीराम बिल्डर्स ने हाईकोर्ट में याचिका क्रमांक 16204/2021 दायर की थी। 16 अक्टूबर 2025 को न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की अदालत में बिल्डर की ओर से याचिका वापस लेने का आवेदन स्वीकार कर लिया गया।

याचिका वापस होने के बाद शिकायतकर्ता ने 2021 के निगम आदेश और जमीन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है।

1995 से 2003 तक के दस्तावेजों में उलझी जमीन- शिकायत में 5 सितंबर 1995 के अशोक सिंह के पक्ष में हुए विक्रय अनुबंध, 23 जनवरी 1996 के सुरेश सिलावट के पक्ष में हुए अनुबंध, 26 दिसंबर 1997 के अली मोहम्मद की जमीन के विक्रय पत्र और 31 मार्च 2003 को श्रीराम बिल्डर्स के पक्ष में हुए विक्रय पत्र का उल्लेख है।

एडवोकेट डॉ. दलाल का आरोप है कि पुराने दस्तावेजों और जमीन के स्वामित्व से जुड़े तथ्यों की अनदेखी कर बाद के दस्तावेजों के आधार पर लाभ पहुंचाया गया।

अदालत में क्या बताया, क्या छिपाया, जांच इसी की हो
शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायनगर एक्सटेंशन की जमीन से संबंधित पुराने हाईकोर्ट आदेश, निगमायुक्त का 2021 का आदेश और अपर आयुक्त की ओर से 25 नवंबर 2021 को हाईकोर्ट में प्रस्तुत जवाब को बाद की न्यायालयीन कार्यवाही में सामने नहीं रखा गया।

इसी आधार पर अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। अब आयुक्त क्षितिज सिंघल के सामने सवाल है कि निगम की पुरानी फाइलों में दर्ज तथ्यों की जांच होगी या मामला फिर कागजों के बीच दबकर रह जाएगा?

शिकायतकर्ता ने तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह, राजस्व अधिकारियों और निगम के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, विभागीय कार्रवाई तथा शशिभूषण खंडेलवाल सहित आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

आम नागरिक से दस्तावेजों की एक-एक प्रति मांगने वाला निगम अपने ही पुराने आदेश और फाइलों का हिसाब कब देगा? तीन भवन अनुमतियां निरस्त करने के बाद भी यदि जिम्मेदारों की भूमिका तय नहीं हुई, तो फिर कार्रवाई के आदेश आखिर किसके लिए होते हैं?

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 8 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!