खबर
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार: मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बावलियाखेड़ी में 35 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इनमें अनुसूचित जाति छात्रावास, जनपद पंचायत कार्यालय भवन, सड़कें, सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

1102 करोड़ से 342 किलोमीटर सड़कें और 13 पुल-पुलिया स्वीकृत
मंत्री सिलावट ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से 1102 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से 342 किलोमीटर लंबी 72 सड़कों और 13 पुल-पुलियों के निर्माण को स्वीकृति मिली है।

सांवेर नगर परिषद क्षेत्र में करीब 14.50 करोड़ रुपए से छह सड़कों और केसरीपुरा पुल का निर्माण कराया गया है। सांवेर पुराना बायपास, पांच किलोमीटर लंबा आंतरिक मार्ग, उल्टे हनुमान मंदिर मार्ग, सांवेर-गवला मार्ग और ट्रेंचिंग ग्राउंड रोड सहित कई कार्य पूरे हो चुके हैं।

2935 करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात
सिलावट ने कहा कि 2935 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 48 किलोमीटर लंबा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड सिक्स लेन कॉरिडोर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उनके अनुसार, परियोजना से प्रभावित 28 गांवों के हजारों किसानों को चार गुना से अधिक मुआवजा मिला है। उन्होंने आगामी वर्षों में सांवेर को मेट्रो रेल सुविधा से जोड़ने की संभावनाओं का भी उल्लेख किया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं पर जोर
मंत्री ने बताया कि आठ वर्षों में 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सीसी रोड, नाली-ड्रेनेज, पंचायत और आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, अस्पताल, खेल मैदान, घाट, बैराज, अमृत सरोवर और तालाबों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में भारतसिंह चिमली, दिलीप चौधरी, अंतरसिंह दयाल, संदीप चंगेडिया, रीना सतीश मालवीय, रामकन्या मानसिंह चौहान, विश्वजीतसिंह सिसौदिया, अजयसिंह पंवार, जितेन्द्र आंजना, सुरेश सिंह, तुफानसिंह, शिवपालसिंह चावड़ा, जीतुराज राठौर, सुभाष चौधरी, सरपंच कुंजलता राजेश चौधरी, एसडीएम हरीशंकर विश्वकर्मा, तहसीलदार पूनम तोमर और सीईओ कुसुम मंडलोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 8 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!