वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त: टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने गलत यू-टर्न, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और अनावश्यक लंबे टर्न की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वाहन चालकों को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करना होगा। टर्न छूट जाने पर गलत दिशा से वाहन मोड़ने के बजाय आगे जाकर निर्धारित रास्ते से लौटना होगा।
दिल्ली में पांच टर्न घूम सकते हैं तो इंदौर में क्यों नहीं?
कलेक्टर ने दिल्ली की यातायात व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोग जरूरत पड़ने पर पांच टर्न घूमकर आते हैं, तो इंदौर में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
वाहन चालकों को अपनी सुविधा के लिए गलत दिशा में जाने की आदत बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि जो वाहन लेफ्ट लेन में चल रहा है, उसे उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अचानक गलत दिशा में मुड़ने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है।
रॉन्ग साइड वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से गलत यू-टर्न और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले लंबे टर्न की समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा गया है।
कनाड़िया में सर्विस रोड से मिलेगी राहत
कनाड़िया क्षेत्र में भंडारी के पास बनाई जा रही सर्विस रोड से भी यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस मार्ग के तैयार होने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और गलत दिशा में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!