दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन: खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शुजालपुर
बचपन के दोस्त को भोपाल जाने वाली ट्रेन में बैठाने आया 17 वर्षीय छात्र विनायक प्रजापति अब कभी अपने घर नहीं लौट सकेगा। शुक्रवार रात शुजालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ने के दौरान विनायक 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ आग का गोला उठा और छात्र नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन बहनों के इकलौते भाई की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है।
घर से खुशी-खुशी निकला था, परिजनों को क्या पता था आखिरी मुलाकात होगी
विनायक तुलसी नगर स्थित दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह शासकीय कॉलेज मैदान में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम से घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने परिवार को बताया कि वह अपने बचपन के दोस्त तन्मय परमार को भोपाल जाने वाली ट्रेन में बैठाने रेलवे स्टेशन जा रहा है।
दोनों दोस्त रात करीब 9:30 बजे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि दोस्त को विदा करने निकला बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा।
मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ा और पलभर में चली गई जान
तन्मय को इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट ट्रेन से भोपाल जाना था। इसी दौरान विनायक प्लेटफॉर्म पर खड़ी पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के वैगन की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा। रात करीब 9:51 बजे वह ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ आग का गोला उठा और विनायक नीचे गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म और रेलवे पार्किंग में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
वैगन पर खून के निशान, नीचे पड़ी मिली चप्पल
हादसे के बाद घटनास्थल पर विनायक की चप्पल नीचे पड़ी मिली, जबकि मालगाड़ी के वैगन पर खून के निशान दिखाई दिए। सूचना मिलते ही परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग बदहवास हो गए।
परिजनों के अनुसार, विनायक मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ था और परिवार में भी किसी तरह की परेशानी नहीं थी। वह कुछ देर पहले ही खुशी-खुशी घर से निकला था।
आंखों के सामने दोस्त की मौत, सदमे में तन्मय
हादसे के समय विनायक का बचपन का दोस्त तन्मय परमार भी स्टेशन पर मौजूद था। अचानक हुए हादसे से वह गहरे सदमे में आ गया। तन्मय ने बताया कि दोनों बचपन से साथ पढ़ते आए हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।
जिस ट्रेन में बैठकर तन्मय को भोपाल जाना था, वह हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर पहुंची। लेकिन तब तक उसका दोस्त हमेशा के लिए उससे बिछड़ चुका था।
तीन बहनों का इकलौता भाई था विनायक
विनायक मूल रूप से मदाना गांव का रहने वाला था। उसके पिता खामखेड़ा के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार वर्तमान में दीपछाया कॉलोनी के पास तुलसी नगर में रहता है।
तीन बेटियों के बीच विनायक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना से परिचित और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।
रेलवे पुलिस जांच में जुटी, हादसे की वजह तलाश रही
घटना की सूचना मिलते ही देर रात मक्सी रेलवे पुलिस थाने का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विनायक मालगाड़ी के वैगन पर क्यों चढ़ा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच रेलवे पुलिस कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!