खबर
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग: महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 8:34 pm
शेयर करें:
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग

खुलासा फर्स्ट, सिहोरा
शनिवार दोपहर सिहोरा के इमलहापुरा वार्ड नंबर-9 में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चूल्हे पर खाना बनाते समय भड़की आग ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घर के छोटे से कमरे में फंसी 45 वर्षीय पूजा कोल बाहर नहीं निकल सकीं और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पति को खाना खिलाया, कुछ देर बाद घर में मच गया कोहराम
पूजा के पति बंटी कोल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पूजा भी कबाड़ बीनकर घर की आर्थिक स्थिति संभालने में उनका सहयोग करती थीं।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बंटी मजदूरी से घर लौटे थे। पूजा ने उन्हें खाना खिलाया, जिसके बाद वे घर से बाहर चले गए। इसी दौरान पूजा चूल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक चूल्हे की आग पास रखे कपड़ों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और कच्चे मकान में फैल गईं।

छोटे कमरे में फंसी रह गईं पूजा, नहीं बच सकी जान
आग इतनी तेजी से फैली कि पूजा को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। वह घर के छोटे कमरे में ही फंस गईं। आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

बिजली की केबल बनी बाधा, दमकल को पहुंचने में हुई परेशानी
घटना की सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन घनी बस्ती और रास्ते में नीचे लटक रही बिजली की केबल के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।

बिजली की केबल ऊपर करवाने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच सका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रास्ते सुधारें, ताकि आपदा के वक्त राहत की राह न रुके
इस दर्दनाक घटना ने घनी बस्तियों में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस रास्ते से दमकल को पहुंचना था, वहां नीचे लटकती बिजली की केबल बाधा बन गई। ऐसे में नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों को इस घटना से सबक लेने की जरूरत है।

बस्तियों के रास्ते सुधारें, नीचे लटकते तारों और केबल को व्यवस्थित कराएं तथा दमकल और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें। प्रशासन को किसी अगले हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करना ही जिम्मेदार प्रशासन की पहचान है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!